फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Khokhar Brother's team won the match by 34 runs

Fatehabad News: खोखर ब्रदर की टीम ने 34 रन से जीता मैच

Sun, 11 Jan 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 11 Jan 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Khokhar Brother's team won the match by 34 runs
शहर के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में क्रिकेट मैच खेलते हुए खिलाड़ी,स्त्रोत आयोजक
रतिया। राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के खेल मैदान में रविवार को कॉस्को क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत रतिया 20-20 प्रीमियर लीग का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि जिला परिषद के पार्षद वकील नथवान रहे।
विज्ञापन


रविवार दो मैच खेले गए। इसमें उद्घाटन मैच एनआरआई ब्रदर्स और खोखर ब्रदर के बीच में हुआ। खोखर ब्रदर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। वहीं एनआरआई ब्रदर्स के खिलाड़ी लक्ष्य का पीछा करते हुए 177 रन पर ऑलआउट हो गए। खोखर ब्रदर ने 34 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन


लीग का दूसरा मैच नीलकंठ वॉरियर्स और मराठा टाइगर्स के बीच में खेला गया। इसमें नीलकंठ वॉरियर्स की टीम 94 रन के स्कोर पर ही ऑल आउट हो गई। वही मराठा टाइगर्स ने 15.4 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। प्रतियोगिता के आयोजक खिलाड़ी सुखजिंदर सिंह सम्राट और प्रवीण मराठा ने बताया कि रतिया प्रीमियर लीग की शुरुआत क्रिकेट खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने व युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रीमियर लीग लगभग तीन महीने चलेगी। इसमें हर रविवार को दो मैच करवाए जाएंगे। इस मौके पर सीनियर क्रिकेट खिलाड़ी मास्टर मनमोहन सिंह खोखर, मास्टर मोनू सैनी डीपी, मास्टर अजय और खजिंदर सिंह लुठेरा व क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed