फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Keep smiling all the time

परिस्थिति कैसी भी हो हर हाल में मुस्कुराते रहें : यमुनापुरी महाराज

Sun, 12 Jan 2025 07:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 12 Jan 2025 07:11 AM IST
विज्ञापन
Keep smiling all the time
कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज। 
फतेहाबाद। पंडित तुलसीदास रामानंद सरस्वती के निर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में मोहल्ला रामनिवास स्थित श्रीसनातन धर्म मंदिर में कृष्ण कथा आयोजित की जा रही है। इसमें पहुंचे हरिद्वार के भागवत मार्तंड स्वामी यमुनापुरी महाराज ने कहा कि परिस्थिति चाहे कैसी भी हो, हमें हर हाल में मुस्कुराना चाहिए क्योंकि यह संदेश हमें हमारे देवी-देवताओं से मिलता है। सनातन धर्म में सभी देवी-देवताओं के चेहरे हमें मुस्कुराते हुए दिखाई देते हैं, जबकि सभी देवी-देवताओं ने विकट परिस्थितियों का सामना किया।
विज्ञापन

महाराज ने कहा कि जब रावण माता सीता का हरण करके ले जा रहा था तो जटायु ने उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया, लेकिन रावण ने उसके पंख काट दिए। तब भी जटायु मुस्कुरा रहा था तो अन्य पक्षियों ने उनसे कहा कि आप तो अब उड़ने के काबिल भी नहीं हो फिर भी मुस्कुरा रहे हो तो उन्होंने कहा कि अगर मेरे पंख होते तो मुझे उड़कर भगवान श्रीराम के पास यह संदेश देने के लिए जाना पड़ता। अब भगवान श्रीराम स्वयं मेरे पास आएंगे। भगवान श्रीराम जटायु के पास आए और जटायु का उद्धार किया।
विज्ञापन

यमुनापुरी महाराज ने कहा कि कई लोग पत्थर की पूजा पर सवाल उठाते हैं। इसका जवाब है कि मंदिरों में विधिवत प्राण प्रतिष्ठा के बाद ही हम भगवान का स्वरूप मानकर उनकी पूजा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने श्रद्धालुओं को संकल्प दिलाया कि बिना किसी बात के रोज 25 बार हंसेंगे अर्थात हर हाल में खुश रहने का अभ्यास करेंगे। जिस तरह के भाव रखोगे भगवान उसी तरह का फल देते हैं। जिस तरह से आप जीने लग जाओगे, भगवान उसी तरह की व्यवस्था कर देंगे।
यह आयोजन स्वामी गोपालानंद के सानिध्य में कराया जा रहा है। कार्यक्रम में नगरपालिका के पूर्व प्रधान नरोत्तम चौधरी, नगर परिषद की उपाध्यक्ष सविता टुटेजा और और बिंटु टुटेजा मुख्य अतिथि रहीं। महेश नागपाल, राकेश नागपाल विशिष्ट अतिथि रहे। राजकुमार मदान ने संचालन किया।

इस मौके पर मंदिर प्रबंधन कमेटी के लख्मीचंद सरदाना, नंदलाल वधवा, राजीव चौधरी, हंसराज नारंग, डॉ. केशव गोस्वामी, प्रवीण जिंदल, बबलू जिंदल, जगत रुखाया, डॉ. हंसराज कथूरिया, राकेश शर्मा आदि मौजूद थे।

कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज। 

कृष्ण कथा सुनाते यमुनापुरी महाराज। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed