फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Keep awake: The security of the city is only on you...

जागते रहो : शहर की सुरक्षा तो आप के ही भरोसे...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Keep awake: The security of the city is only on you...
फतेहाबाद। ठंड शुरू होने के साथ चोरों के हौसले के बार फिर से बढ़ने लगे हैं, बढ़े भी क्यों न शहर में सुरक्षा के नाम पर कोई चेकिंग नहीं और गश्त के नाम पर एक ही पीसीआर घूम रही है। हालात ये हैं कि शहर आपकी है तो सुरक्षा व्यवस्था भी आपके ही भरोसे हैं। जबकि जिले में इस वर्ष अक्तूबर माह तक चोरी के 378 केस दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन

रविवार रात 12 बजे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पड़ताल की गई, सुरक्षा के नाम पर शहर के मुख्य चौक-चौराहों और बाजार के अंदर कोई चेकिंग नहीं मिली। यहां तक कि सिटी थाने का गेट भी बंद मिला। शहर का लालबत्ती चौक हो या फिर जवाहर चौक कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं। रात 12 बजे शहर में घंटों तक बेशक संदिग्ध घूमते रहे कोई भी पूछने वाला नहीं है। पिछले दिनों शहर में चोरी की घटनाएं बढ़ी बावजूद इसके पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है। हिसार आईजी कार्यालय की तरफ से पिछले दिनों जारी हुई समीक्षा रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद जिले में जनवरी से अक्तूबर माह तक चोरी के 378 केस दर्ज हुए हैं। इसमें से 90 केस ही ट्रेस हो पाए हैं। रिकवरी दर करीब 23 प्रतिशत रही है। संवाद
विज्ञापन

रात 12:10 बजे : बीघड़ चौक
शहर मुख्य चौकों में शामिल बीघड़ चौक जहां से बीघड़ रोड, हिसार-सिरसा रोड के अलावा मुख्य बाजार की तरफ रास्ता जाता है। रात 12 बजकर 10 मिनट पर यहां कोई पीसीआर तैनात नहीं मिली न ही कोई पुलिसकर्मी मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात 12:11 बजे : लालबत्ती चौक
शहर के मुख्य चौक लालबत्ती चौक, जहां पर निगरानी होनी चाहिए। वहां पर कोई पुलिसकर्मी 12 बजकर 11 मिनट पर तैनात नहीं मिला। इसके अलावा न ही कोई पीसीआर मिली। यहां से भट्टू रोड, हिसार-सिरसा रोड के अलावा बाजार को रास्ता गुजरता है।
रात 12:14 बजे : रतिया चुंगी
फतेहाबाद का रतिया चुंगी, जहां से पंजाब को रास्ता जाता है। यहां पर रात 12 बजकर 14 मिनट पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। इसके अलावा न ही कोई कर्मचारी चेकिंग के लिए मौजूद था।
रात 12:31 बजे : खुली मिली बस स्टैंड चौकी
शहर के बस स्टैंड के साथ स्थित बस स्टैंड चौकी रात को 12 बजकर 31 मिनट पर खुली मिली। इसके अलावा यहां कर्मचारी भी तैनात मिले। हालांकि पहले बस स्टैंड चौकी का गेट बंद रहने के कारण हमेशा सुर्खियों में रही है।
रात 12:35 बजे : भूना रोड
शहर का भूना रोड जहां पर करीब तीन बैंक है, और ऑटो पार्ट्स से जुड़ी दुकानें है। भूना रोड पर रात को 12 बजकर 35 मिनट पर कोई पुलिसकर्मी तैनात नहीं मिला। यहां तक कि लाइटें भी बंद थी।
रात 12:37 बजे : खेमाखाती चौक
शहर का खेमा खाती चौक जहां आसपास रिहायशी क्षेत्र होने के साथ-साथ मुख्य बाजार को भी रास्ता जाता है। यहां पर 12 बजकर 37 मिनट पर पुलिस गश्त नहीं मिली। इसके अलावा न ही कोई पुलिसकर्मी चेकिंग के लिए तैनात मिला।
रात 12:39 बजे: जवाहर चौक
शहर का जवाहर चौक, जो कि शहर का मुख्य बाजार है। जवाहर चौक में रात 12 बजकर 39 मिनट पर कोई पुलिस गश्त नहीं मिली। इसके अलावा न ही यहां चेकिंग के लिए पुलिसकर्मी तैनात मिला।
रात 12:41 बजे : सिटी थाना का मुख्य गेट ही बंद
शहर के थाना रोड स्थित शहर थाना का मुख्य गेट रात को 12 बजकर 41 मिनट पर बंद मिला।
पूरे शहर में एक ही पीसीआर गश्त करती मिली
शहर में सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल को लेकर रात 12 बजकर 10 मिनट से लेकर 12 बजकर 41 मिनट तक पड़ताल की गई। इस दौरान पूरे शहर में एक ही पीसीआर गश्त करती हुई मिली। रात जब बस स्टैंड चौकी से भूना रोड तक पड़ताल की गई तो पुराना बस स्टैंड के पास एक पीसीआर गश्त करती हुई मिली।

कोट
डायल 112 गाड़ियां आ गई हैं जो कि 24 घंटे तैनात रहती हैं। इसके अलावा जहां तक नाकों पर चेकिंग है, वह रैंडम की जाती है। पिछले दिनों भी रैंडम की गई थी। अब जल्द दोबारा की जाएगी।
- सुरेंद्र सिंह भौरिया, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed