फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kaushal spoiled the system, who will run the oxygen plant

कौशल ने बिगाड़ा सिस्टम, कौन चलाएगा ऑक्सीजन प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Kaushal spoiled the system, who will run the oxygen plant
फतेहाबाद का नागरिक अस्पताल। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग में आउटसोर्सिंग पर तैनात रहे कर्मचारियों के लिए कौशल रोजगार निगम आफत बन गया है। 33 दिनों बाद भी स्वास्थ्य विभाग में महत्वपूर्ण पद गैस तकनीशियन समेत 23 पद पोर्टल पर अपडेट ही नहीं हुए हैं। कर्मचारी आ रहे हैं और हाजिरी लगा रहे हैं लेकिन सिस्टम से नागरिक अस्पताल में काम नहीं हो रहा है। वजह ये ही है कि गैस तकनीशियन के साथ-साथ सुपरवाइजर के भी पांच पद अभी तक पोर्टल पर अपडेट नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में बिना जिम्मेदार गैस तकनीशियन के ऑक्सीजन सुविधा चल रही है। ऐसे में कोई हादसा होता है तो कोई जिम्मेदारी लेने को तैयार नहीं है। अधिकारी आश्वासन देकर कर्मचारियों से काम ले रहे हैं। वहीं कौशल रोजगार निगम को लेकर जिला मुख्यालय में जिम्मेदारी लेने को कोई तैयार नहीं है। वहीं नागरिक अस्पताल में फायर सेफ्टी ऑफिसर का आउटसोर्सिंग पर एक ही पद था। कौशल रोजगार निगम में इस पद को भी अभी तक पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है। जबकि फायर सेफ्टी ऑफिसर का पद भी सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। अस्पताल की ओपीडी, इमरजेंसी, नर्सरी, डिलिवरी कक्ष और ऑपरेशन थियेटर में मेडिकल यंत्र लगे है।
विज्ञापन

ये पद पोर्टल पर होने थे अपडेट
पद संख्या
सुपरवाइजर 5
गैस तकनीशियन 4
शिकायत केंद्र कर्मचारी 4
फायर सेफ्टी ऑफिसर 1
सीआरए 1
मेशन हेल्पर 1
पीएजुकेटर 1
सूचना सहायक 7
सात सूचना सहायक कर रहे बिना रजिस्ट्रेशन काम
जिले में सात सूचना सहायकों के पद भी पोर्टल पर अपडेट नहीं हुए है। सीएचसी रतिया, हसंगा, इंदाछुई, बड़ोपल, पीएचसी अहरवां, पीएचसी खैरातीखेड़ा और महमड़ा में सूचना सहायक के पद पोर्टल पर अपडेट नहीं हुए है। पोर्टल पर डाटा अपडेट होने के बाद इन कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन होगा और कौशल रोजगार निगम ऑफर लेटर देगा। इसके बाद इन कर्मचारियों की ज्वाइनिंग हो पाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed