फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kassi's work being done to children in school, video viral, fatehabad

स्कूल में बच्चों से कस्सी से कराया जा रहा काम, वीडियो वायरल

Thu, 20 Feb 2020 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kassi's work being done to children in school, video viral, fatehabad
सोशल मीडिया में वायरल वीडियो में गांव सरवरपुर के मिडिल स्कूल में कस्सी से काम करता छात्र। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। खंड भट्टूकलां के राजकीय माध्यमिक पाठशाला में विद्यार्थियों से कस्सी से काम करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें छोटे बच्चे कस्सी से काम करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो पर संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

वीरवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गांव सरवरपुर के मिडिल स्कूल में करीब 10 बच्चे कस्सी से काम करते हुए नजर आ रहे हैं। जिसमें वीडियो बनाने वाला व्यक्ति विरोध करते हुए कहता नजर आ रहा है कि सुबह से दोपहर तक बच्चों से काम करवाया जा रहा है, लेकिन इसके बावजूद बच्चों को काम करने के लिए दबाव डाल रहा है।
विज्ञापन

वर्जन
स्कूल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी नहीं है। वीरवार को स्कूल में इको क्लब के तहत पौधे लगाए जाने थे और मिट्टी आई थी। पीरियड खाली होने पर बच्चों से कस्सी से मिट्टी ठीक करवाई जा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति आया और उसने बहस करते हुए वीडियो बना ली। क्या हम बच्चों से काम भी नहीं करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कैलाश कुमार, मिडिल हेड, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सरवरपुर
------
मेरे संज्ञान में अभी मामला आया है। मैंने वीडियो देखी है। उसमें बच्चों से काम करवाया जा रहा है। इस संबंध में जांच की जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
- शशिप्रकाश, कार्यकारी खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed