{"_id":"5d41e0568ebc3e6ce86427c4","slug":"kashi-said-for-drug-addiction-anna-hazare-will-fight-from-fatehabad-fatehabad-news-rtk5086901194","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद से नशे के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे अन्ना हजारे : काशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद से नशे के खिलाफ आंदोलन चलाएंगे अन्ना हजारे : काशी
विज्ञापन
जींद के जुलाना गांव में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे से बातचीत करते प्रवीन काशी व साझा प्रयास ?
- फोटो : Fatehabad
जनलोकपाल, आरटीआई लागू करवाने की मुख्य कड़ी रहे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने हरियाणा में बढ़ती नशा तस्करी को रोकने के लिए एक बड़े जन आंदोलन पर जोर दिया है। इसके लिए उन्होंने जिला फतेहाबाद के विभिन्न सामाजिक संगठनों की साझा प्रयास कमेटी के निमंत्रण पर जल्द हरियाणा आकर आंदोलन में हुंकार भरने की बात भी कही। नशा विरोधी मुहिम को लेकर 21 दिन आमरण अनशन करने वाले प्रवीन काशी के नेतृत्व में अन्ना हजारे से मिली साझा प्रयास कमेटी ने कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। साथ ही जिला सिरसा, फतेहाबाद में हेरोइन, स्मैक आदि गंभीर नशीले पदार्थों के समाज, विशेषकर युवाओं की जिंदगी पर पड़ रहे भयावह प्रभाव के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। अन्ना हजारे से मुलाकात करने वाले प्रतिनिधिमंडल में साझा प्रयास कमेटी संयोजक पूनमचंद रत्ति, अंगद ढिंगसरा, कामरेड ज्ञान सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता हरदीप सिंह, भगत सिंह ब्रिगेड के सुशील कुमार, गुरप्रीत सिंह, राधेश्याम सोनी, पुनीत ढिंगसरा मुख्य रूप से शामिल रहे।
हजारे को फतेहाबाद में बढ़ रहे नशे के प्रभाव की दी जानकारी
प्रवीन काशी ने अन्ना हजारे को जिला फतेहाबाद की नशे के कारण बनी स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि बीते एक साल में अकेले फतेहाबाद क्षेत्र के 13 युवा मौत का ग्रास बन चुके हैं। सैकड़ों युवा चिट्टा नाम से विख्यात हुए हेरोइन, स्मैक जैसे गंभीर नशे की चपेट में आए है। हालांकि 21 दिन के अनशन व साझा प्रयास कमेटी, ढिंगसरा गांव की महिलाओं की बड़ी भागीदारी से कुछ हद तक प्रशासन ने नशा तस्करों पर सख्ती दिखाई है, लेकिन स्थाई समाधान के लिए बड़े जन आंदोलन की जरूरत है, जिसमें अन्ना हजारे की भागीदारी अहम नई क्रांति लाने का काम करेगी।
उन्होंने कहा कि 16 अगस्त उपरांत नशा प्रभावित जिला सिरसा व फतेहाबाद में आंदोलन की जो भी रूपरेखा रहेगी, उसके आधार पर वे आंदोलन के लिए समय निकालकर हरियाणा में मोर्चा जरूर संभालेंगे। साझा प्रयास कमेटी सदस्यों ने अन्ना हजारे का आभार प्रकट किया।