फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   kashi, drug, protest, mobile, stolen, fatehabad

नशे के खिलाफ अनशन कर रहे काशी का मोबाइल उड़ा ले गए चिट्टा पीने वाले

Sat, 14 Sep 2019 06:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 14 Sep 2019 06:12 PM IST
विज्ञापन
kashi, drug, protest, mobile, stolen, fatehabad
शनिवार को प्रवीण काशी के स्वास्थ्य की जांच करते डॉक्टर - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नशे के खिलाफ प्रवीण काशी का आमरण अनशन शनिवार को 10वें दिन जारी रहा। प्रवीण काशी चिट्टे के खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और उनका मोबाइल चिट्टा पीने वाले रात में सोते समय उड़ा ले गए। इसे लेकर आंदोलनकारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ गुस्सा है। प्रवीण काशी ने इसकी शिकायत सिटी थाने में दी है। अंगद ढिंगसरा ने कहा कि अगर आमरण अनशन पर प्रवीण काशी आज मोबाइल चोरी हुआ है कल नशा तस्कर कुछ और बड़ी दुर्घटना कर सकते हैं।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ ने काशी को बताया कि प्रदेश भर की समस्याओं के करीब 250 फाइल शनिवार को क्लियर होनी है। साझा प्रयास के मसौदे की सिरसा-फतेहाबाद विशेष जोन वाली फाइल भी उसमें से एक है जो मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव क्लियर कर सकते हैं। 100 बेड वाले पुनर्वास केंद्र वाली मांग पूरी हो गई है। इसके लिए जरूरी वित्त पास हो गया। करीब सौ बेड का पुनर्वास केंद्र एक दो दिन में बनना शुरू हो जाएगा। शनिवार को प्रवीण काशी का वजन 4 किलोग्राम कम होकर 50 किलोग्राम रहा गया।
विज्ञापन

प्रवीण काशी ने कहा कि पुनर्वास केंद्र बनने से फतेहाबाद के लोगों को दूसरे शहर नहीं जाना होगा। इस आधुनिक तकनीक से युक्त सेंटर में मुफ्त में इलाज होगा। साथ ही पेशेंट फ्रेंडली भी जहां बीमार के साथ किसी तरह का अमानवीय व्यवहार नहीं किया जायेगा। साझा प्रयास के प्रमुख सदस्य पूनम रती ने कहा कि यह हमारे संघर्ष की बड़ी जीत है। अगर सरकार विशेष जोन घोषित कर देती है तो हम सिरसा फतेहाबाद है तो हजारों बच्चों की जान बचाई जा सकेगी। शनिवार को फतेहाबाद के मोबाइल मार्केट यूनियन ने प्रवीण काशी के आमरण अनशन को समर्थन दिया साथ ही समर्थन में दो घंटे के लिए मोबाइल बाजार को बंद रखा। मोबाइल मार्केट यूनियन के प्रधान मुकेश ने प्रवीण काशी को भरोसा दिलाया कि आगे समर्थन और व्यापक होगा। शनिवार को आमरण अनशन में पूनम रती, अनीता क्रांती, अंगद ढिंगसरा, शम्मी रती, मोबाइल मार्केट यूनियन प्रधान मुकेश, संदीप कम्बोज, विनोद शर्मा, राजेश, विमला, अमरपति, ममता, अजय ठाकूर, सुख नुक्कड़ नाटक, पूनीत ढिंगसरा शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed