फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Karthik and Amandeep became the best players

Fatehabad News: कार्तिक व अमनदीप बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 05 Apr 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Karthik and Amandeep became the best players
रतिया। गुमटसर अकादमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद
रतिया। गुमटसर अकादमी में रविवार को खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट लाइव ट्रस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता को मुख्य अतिथि सीमा अरोड़ा ने हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया। लड़कों में कार्तिक व लड़कियों में अमनदीप कौर बेस्ट प्लेयर चुना गया।
विज्ञापन


अकादमी के संचालक व कोच हरदीप सिंह बताया कि प्रतियोगिता में लॉग जंप, हाई जंप, 200 मीटर रेस, शॉटपुट, रस्साकशी और हैंडबाल के मुकाबले करवाए गए। रिले रेस में दलीप, परवाल, पवन की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कर्ण, बख्शनूर, कार्तिक की टीम द्वितीय रही। थ्रोबाॅल में नाहरका मोहल्ला की टीम प्रथम, खोखर ढाणी की टीम द्वितीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


लड़कियों के ओपन वर्ग की 200 मीटर रेस में अमनदीप कौर, हरदीप कौर, रिंकू रानी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। 800 मीटर रेस में अश्मिता, जसविंद्र कौर, प्रीत कौर, शाॅटपुट में अमनदीप कौर, गीता रानी और खुशी सैनी क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। लंबी कूद में बख्शनूर प्रथम, पावनी जैन द्वितीय और परवाज सैनी तृतीय रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 3 किलोमीटर पैदल चाल में अंजू रानी प्रथम, शैफी द्वितीय, कणिका तृतीय रहीं। डिस्कस थ्रो में रमनदीप कौर, रीटा अरोड़ा, सिमरन कौर क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा व 60 मीटर रेस में यशिका गोयल प्रथम, कोमल द्वितीय और गुरलीन तृतीय रहीं।

वहीं ओपन वर्ग में लड़कों की 5 किलोमीटर रेस में कार्तिक प्रथम, युवराज द्वितीय व हरविन्द्र चांदी तृतीय रहे। 3 किलोमीटर वॉक रेस में दलीप कुमार प्रथम, भविन्दर सिंह द्वितीय और बवनदीप सिंह तृतीय रहे। 800 मीटर दौड़ में कार्तिक प्रथम, दक्ष कुमार द्वितीय, सहज ग्रोवर तृतीय रहे। शाटपुट में अमरिंद्र प्रथम, दिशान द्वितीय और ईशरीत औलख तृतीय रहे।


इसी तरह लंबी कूद में गुरनूर मंडेर प्रथम, लक्ष्य शर्मा द्वितीय और शुभम शर्मा तृतीय रहे। ऊंची कूद में हरदीप सैनी प्रथम, अहम जैन द्वितीय और सहशदीप कमाना तृतीय रहे। 200 मीटर दौड़ में ऐकम खोखर प्रथम, विक्रम बोड़ा द्वितीय और जतिन गोयल तृतीय स्थान पर रहे। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर छिंद्रपाल कौर, रिंकू रानी, अमनदीप कौर, हरदीप सिंह, संदीप, दर्शन सिंह, गुरप्रीत आदि मौजूद रहे।

रतिया। गुमटसर अकादमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

रतिया। गुमटसर अकादमी में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed