Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Kalpana Chawla Park is crying over its poor condition.

Fatehabad News: अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा कल्पना चावला पार्क

Thu, 29 May 2025 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 29 May 2025 11:46 PM IST
विज्ञापन
Kalpana Chawla Park is crying over its poor condition.
पार्क में नहाने के लिए बनाए गए पोंड सूख चुके है।
टोहाना। शहर के बीचोबीच स्थित कल्पना चावला पार्क अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। इस पार्क का सौंदर्यीकरण दो वर्ष पहले नहरी एवं सिंचाई विभाग ने लाखों रुपये खर्च कर करवाया था।
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में अब यह पार्क गंदगी, असामाजिक गतिविधियों और प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हो चुका है। रेलवे रोड और चंडीगढ़ रोड के बीच दो नहरों के बीच स्थित यह पार्क अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला के नाम पर स्थापित किया गया था। एक समय यह पार्क लोगों से गुलजार रहता था, लेकिन अब इसकी हालत ऐसी हो गई है कि लोग यहां आना तक पसंद नहीं करते हैं।
विज्ञापन

दिन के समय पार्क में जुआरियों का जमावड़ा रहता है, वहीं रात को यह शराबियों का अड्डा बन जाता है। स्थानीय लोग लगातार इस पार्क की दुर्दशा को लेकर प्रशासन के समक्ष नाराजगी जता रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी और नेता आंखें मूंदे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पार्क की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई और रखरखाव को प्राथमिकता दी जाए ताकि यहां पर लोग घूमने के लिए आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
नहरी विभाग ने पार्क को सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर देने के लिए योजना बनाई थी लेकिन यह अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है। इस कारण पार्क की देखभाल नहीं हो रही है। पार्क में अव्यवस्था बनी हुई है, जिस कारण लोग यहां पर नहीं आ रहे हैं।
-एकता गोयल, स्थानीय निवासी
-

चुनावों के समय नेताओं ने पार्क के सुंदरीकरण का श्रेय लेने का प्रयास किया जा रहा था लेकिन अब इसकी ओर कोई ध्यान नही दे रहा है। जिससे आमजन में प्रशासन के प्रति रोष बना हुआ है। प्रशासन को पार्क की व्यवस्था में सुधार के लिए कार्य करना चाहिए।
-मनफूल शर्मा, स्थानीय निवासी
-


पार्क दुर्व्यवस्था, अराजकता एवं लापरवाही का शिकार है। इसकी सही से देखभाल नहीं हो रही है। पार्क में जो लाइटें लगी थी उनमें से अधिकतर असामाजिक तत्वों ने तोड़ दी या चोरी कर ली है। सूरज ढलने के साथ ही पार्क में नशेड़ियों का कब्जा हो जाता है।
-पारुल, स्थानीय निवासी

प्रशासन ने कल्पना चावला पार्क में फव्वारे लगवाए थे जिनका अब नामोनिशान भी नहीं बचा है। फव्वारे चलाने के लिए नाले के माध्यम से पार्क में नहर बनाई गई थी, देखरेख के अभाव और पानी नहीं आने से यह सूख चुकी है। इसमें मच्छर पैदा हो रहे हैं।
-राजेंद्र मित्तल, स्थानीय निवासी
-

कल्पना चावला पार्क में असामाजिक तत्वों का कब्जा होता जा रहा है। जगह जगह ताश की महफिल सजती रहती है और कई लोग जुआ खेलते है। रात के समय नशेड़ी तथा असामाजिक तत्व पार्क में जमा होकर शराब तथा अन्य नशीले पदार्थों का प्रयोग करते हैं।
-समीर, स्थानीय निवासी
-

शरारती तत्व पार्क में आकर गंदगी फैलाते आते हैं। यहां रखवाली के लिए लिए कोई व्यक्ति न होने के कारण दिन प्रतिदिन अव्यवस्था फैलती जा रही है। यह पार्क कभी अच्छे पार्कों में शुमार रहा है। साफ-सफाई नहीं होने से इसमें गंदगी फैली रहती है।
-सुभाष जैन, स्थानीय निवासी
-

पार्क के सुंदरीकरण में प्रशासन ने लाखों रुपये खर्च किए, परंतु शासन-प्रशासन की लापरवाही, अव्यवस्था, एवं असामाजिक तत्वों के करण यह अब अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। अव्यवस्था के चलते यहां कोई महिला या बच्चा आना पसंद नहीं करता।

-वंदना, गृहिणी

पार्क में बैठने के लिए बनाए गए चबूतरे टूट चुके हैं। प्रशासन को इस ओर विशेष ध्यान देकर पार्क को सुंदर बनाना चाहिए। सिंचाई नहीं होने से पार्क में जगह-जगह घास जल चुकी है। प्रशासन की पार्क की तरफ ध्यान देकर इसकी देखरेख करानी चाहिए।
-वाईपी गर्ग, स्थानीय निवासी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed