{"_id":"67ae2ac41ccd256fd102d76b","slug":"jyoti-ran-fastest-in-girls-200-meters-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-129296-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लड़कियों की 200 मीटर रेस में ज्योति सबसे तेज दौड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लड़कियों की 200 मीटर रेस में ज्योति सबसे तेज दौड़ी
Thu, 13 Feb 2025 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:54 PM IST
विज्ञापन
खालसा महाविद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते हुए छात्राएं,स्त्रोत महाविद्यालय
रतिया। खालसा त्रिशताब्दी राजकीय महाविद्यालय में 23वीं दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रथम दिन की खेल प्रतियोगिता में 5000 मीटर दौड़ में प्रथम सुखदीप सिंह, द्वितीय मनदीप सिंह और तृतीय प्रगट सिंह रहे।
महाविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. कुलदीप सिंह ने बताया कि 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पर मनदीप सिंह व द्वितीय स्थान पर सुखदीप सिंह व तृतीय स्थान पर नवीन कुमार रहे। इसी तरह लंबी कूद में प्रथम सुखदीप सिंह, द्वितीय मनदीप सिंह व तृतीय नवीन कुमार रहे। लड़कियों की 200 मीटर दौड़ में प्रथम ज्योति, द्वितीय सुनीता व तृतीय ममता रहीं। लड़कियों की लंबी कूद में प्रथम स्थान पर ज्योति, द्वितीय स्थान पर मनजीत व तृतीय स्थान पर प्रवीन कौर रहीं।
प्रतियोगिता का आयोजन प्राचार्या डॉ. सुमित्रा सांगवान की अध्यक्षता एवं खेल प्रभारी प्रो. प्रवीन धनखड़ के संयोजन से किया गया। शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व प्राचार्य प्रो. प्रेम मेहता ने ध्वजारोहण करके किया। प्रो. प्रेम मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि खेलों का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। खेल को केवल समय व्यतीत करने का साधन ना समझे बल्कि पूरी लग्न व ईमानदारी से अनुशासन के साथ प्रयास करें तो सफलता अवश्य मिलती है।