{"_id":"66de19efdb58e0edd2040ef4","slug":"junkyard-accused-of-buying-stolen-goods-on-remand-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-122034-2024-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: चोरी का सामान खरीदने का आरोपी कबाड़ी रिमांड पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: चोरी का सामान खरीदने का आरोपी कबाड़ी रिमांड पर
Mon, 09 Sep 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 09 Sep 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
भूना। शहर में मलेठिया हलवाई के गोदाम से कैटरिंग के सामान की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने अनिल कबाड़ी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से एक लाख रुपये कीमत का कैटरिंग सामान भी बरामद किया है। पुलिस ने रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के डिमांड पर लिया है।
थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि 31 अगस्त को गांव इंदाछोई निवासी फुलबाग सिंह की शिकायत पर चोरी का केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार भूना के उकलाना रोड स्थित उसके मिठाइयों के गोदाम से कोई चोर कैटरिंग का सामान व लाइट चोरी कर ले गए हैं। शिकायत मिलने के बाद जांच अधिकारी एएसआई कांता देवी ने चोरी की वारदात में शामिल तीन महिलाओं को काबू किया था।
जिनमें कपला निवासी दुर्गा कॉलोनी जाखल, ज्योति व निशा निवासी भूना को गिरफ्तार कर चुकी है। पूछताछ में आरोपी महिलाओं ने चोरी का सामान एक कबाड़ी को बेचने की बात स्वीकार की थी। जिसके बाद पुलिस ने कबाड़ी को गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान अनिल कुमार निवासी वार्ड 3 भूना के रूप में हुई है।