{"_id":"61f9753016e38f1ab2730f7e","slug":"junk-bid-amidst-uproar-in-nap-electric-goods-sold-for-2-90-lakhs-fatehabad-news-hsr6232970200","type":"story","status":"publish","title_hn":"नप में हंगामे के बीच हुई कबाड़ की बोली, 2.90 लाख में बिका इलैक्ट्रिक सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नप में हंगामे के बीच हुई कबाड़ की बोली, 2.90 लाख में बिका इलैक्ट्रिक सामान
विज्ञापन
तेहाबाद नगर परिषद कार्यालय में बोली करवाते अधिकारी।
- फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। नगर परिषद कार्यालय में मंगलवार को कबाड़ की खुली बोली करवाई गई। बोली देने के लिए जिले के अलावा पंजाब और दिल्ली से 78 बोलीदाता पहुंचे और सिक्योरिटी राशि जमा करवाई गई। बोली शुरू होने के बाद बोलीदाता आपस में उलझते हुए नजर आए। बोलीदाताओं के बीच तू-तड़ाक हुआ और कई देर तक अफसरों के सामने आपस में उलझते रहे। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली।
हंगामे के बीच नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी ऋषिकेश चौधरी और कार्यकारी अभियंता अमित कौशिक ने बोली करवाई। करीब एक घंटे तक बोली की प्रक्रिया चली। लोहे के सामान की बोली 34 रुपये प्रति किलो से शुरू हुई और 46.10 रुपये पर छूटी। नप अधिकारियों ने लोहे की ग्रिल की बोली करवाई थी। इसके बाद इलैक्ट्रिक सामान जिसमें स्ट्रीट लाइटें और बल्ब थे, उसकी बोली करवाई गई। बोली दो लाख रुपये से शुरू हुई और 2 लाख 90 हजार में छूटी। एक ही फर्म ने लोहे का और इलैक्ट्रिक सामान सबसे ज्यादा बोली देकर खरीदा।
14 जनवरी को ईओ ने रद्द कर दी थी बोली
नगर परिषद में पहले 14 जनवरी को बोली करवाई जा रही थी, इस दौरान भी 78 बोलीदाता पहुंचे थे। नप ने एक लाख रुपये उस दौरान सिक्योरिटी राशि जमा करवाई थी। लेकिन बाद में ईओ ने बीमार होने का हवाला देकर बोली रद्द करवा दी थी। मंगलवार को दोबारा बोली करवाई गई।