फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Johar overflows in Baijalpur, roof of a house collapses in Jandalikalan

Fatehabad News: बैजलपुर में जोहड़ ओवरफ्लो, जांडलीकलां में गिरी घर की छत

Tue, 26 Aug 2025 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 26 Aug 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Johar overflows in Baijalpur, roof of a house collapses in Jandalikalan
भूना। बैजलपुर गांव की गलियों में जल भराव
भूना। क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते बैजलपुर गांव में जलभराव हो गया है। इसका कारण गांव के बीच में स्थित गंदे पानी की निकासी का जोहड़ ओवरफ्लो हो गया है। इससे गांव के वार्ड 5, 6, 11 और 12 में पानी जमा हो गया है। घरों और गलियों में घुटनों तक पानी जमा हो गया है।
विज्ञापन


पानी घरों में घुसने से घरेलू सामान भी खराब हो गया है। लोग खुद ही बाल्टियों और पाइपों की मदद से घर से पानी निकालने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से तुरंत समाधान की मांग की है। वहीं सरपंच हेमंत सिंह ने बताया कि जोहड़ के पानी को निकालने के लिए ग्राम पंचायत बुधवार से विशेष अभियान शुरू करेगी। इसके तहत पंप सेट और अन्य जरूरी संसाधनों की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


-

मकान की गिरी छत

इधर, गांव जांडलीकला में बारिश के कारण सुनीता देवी वाल्मीकि के कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे के वक्त महिला और उसके बच्चे घर में ही मौजूद थे, गनीमत रही कि कोई चोटिल नहीं हुआ। हालांकि, छत गिरने से घर का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया है। प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed