फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JJP's condition has become like that of bats, unable to leave BJP: Arjun Chautala

जजपा वालों की हालत चमगादड़ जैसी हो गई, भाजपा नहीं छोड़ पा रहे : अर्जुन चौटाला

Tue, 06 Jun 2023 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 06 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
JJP's condition has become like that of bats, unable to leave BJP: Arjun Chautala
गांव ढांड में परिवर्तन यात्रा के दौरान ग्रामीणों को संबो​धित करते अर्जुन चौटाला।
फतेहाबाद। ऐलनाबाद से विधायक अभय सिंह चौटाला के छोटे बेटे एवं इनेलो की छात्र विंग के अध्यक्ष अर्जुन चौटाला ने कहा कि जजपा की हालत चमगादड़ जैसी हो गई है। वे चमगादड़ की तरह भाजपा से चिपके हुए हैं। चमगादड़ गर्म चिमटा लगाने से भी पिंड नहीं छोड़ता है। इसी तरह जजपा वाले भी भाजपा को नहीं छोड़ रहे हैं। अगर मुख्यमंत्री कह दें, तब भी वे छोड़कर नहीं जाएंगे।
विज्ञापन

अर्जुन चौटाला मंगलवार को फतेहाबाद जिले में पहुंची परिवर्तन यात्रा के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। गौरतलब है कि उपमुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा था कि मैं एनडीए छोड़कर दो प्रतिशत वोट लेने वाले इनेलो में क्यों जाऊंगा। अर्जुन चौटाला ने उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दुष्यंत की बात ठीक है, उन्हें तो गठबंधन चाहिए। अगर गठबंधन चला गया तो उनके महकमे चले जाएंगे, महकमे गए तो रुपये कहां से खाएंगे। गठबंधन इनकी मजबूरी है। गठबंधन छोड़ दिया तो केस कर देंगे। ये डरे हुए लोग हैं। जो डर जाता है, वह दब जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed