फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JJP MLA Devender Babli will meet CM Manohar Lal on issue of Dispute with farmers 

हरियाणा: जजपा विधायक बबली व किसानों का विवाद गरमाया, दुष्यंत चौटाला के साथ चली डेढ़ घंटे बैठक

Thu, 03 Jun 2021 04:26 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 03 Jun 2021 04:26 PM IST
सार

टोहाना में मंगलवार को बाजार से सामान खरीदकर लौट रहे जननायक जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच बहस हो गई थी।   

विज्ञापन
JJP MLA Devender Babli will meet CM Manohar Lal on issue of Dispute with farmers 
टोहाना में प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

टोहाना में जजपा विधायक देवेंद्र बबली और किसानों के बीच हुआ विवाद काफी गरमा गया है। किसानों के उग्र तेवर को देख खुद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री विवाद को सुलझाने के लिए आगे आए हैं। गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने विधायक बबली को चंडीगढ़ बुलाया और दोनों के बीच लगभग डेढ़ घंटे बैठक हुई।

विज्ञापन


जजपा प्रदेशाध्यक्ष निशान सिंह भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक के बाद बबली शाम 6:00 बजे दुष्यंत की कोठी से निकले। इसके बाद दुष्यंत चौटाला और निशान सिंह मुख्यमंत्री मनोहर लाल के निवास पहुंचे और पूरी बातचीत की जानकारी दी। बबली इस दौरान मौजूद नहीं रहे। यह भी अटकलें चलती रही कि मुख्यमंत्री के साथ भी बबली की बैठक हो सकती है। लेकिन, वह पंचकूला की ओर निकल गए। 
विज्ञापन


सरकार ने विवाद सुलझाने की कवायद तेज कर दी है। किसानों पर दर्ज केस बबली के मानने पर ही वापस होंगे। किसानों से विवाद के बाद बबली के तेवर भी तल्ख हैं। उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला और निशान सिंह ने बैठक के दौरान बबली के साथ पूरे घटनाक्रम को लेकर चर्चा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ताजा स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया। सूत्रों के अनुसार बबली को मनाने की कोशिश की गई ताकि टोहाना में बने हालात को सामान्य किया जा सके। किसान केस वापसी पर अड़े हैं तो बबली भी फिलहाल पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने अपनी बात विस्तार से दुष्यंत के सामने रख दी है। चर्चा है कि शुक्रवार को मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और बबली की संयुक्त बैठक हो सकती है। बबली से गृह मंत्री अनिल विज और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ ने भी पूरे प्रकरण को लेकर बात की है।

नियमों से चलता है समाज: मुख्यमंत्री
समाज नियमों से चलता है। समाज की व्यवस्था सुचारु रूप से चले उसमें ‘कोई जैसा चाहे, वैसा करने की सोचे’ यह संभव नहीं है। लोकतांत्रिक तरीके से किसी को भी आंदोलन करने का हक है। किसी के भी शांतिपूवर्क आंदोलन से सरकार को कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन कानून व्यवस्था को बिगाड़ना बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। मनोहर लाल, मुख्यमंत्री, हरियाणा।

मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से आज मिलूंगा: बबली
जजपा विधायक देवेंद्र बबली ने कहा कि गुरुवार को उपमुख्यमंत्री व प्रदेशाध्यक्ष से मिलकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री व विधानसभा अध्यक्ष से मुलाकात कर उन्हें सारे मामले से अवगत कराऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed