{"_id":"66e1dd6279f598472c052f0b","slug":"jjp-gave-ticket-to-ramesh-od-a-welding-mechanic-from-village-jallopur-from-ratia-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-122210-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: गांव जल्लोपुर के वेंल्डिंग मिस्त्री रमेश ओड को जजपा ने रतिया से दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: गांव जल्लोपुर के वेंल्डिंग मिस्त्री रमेश ओड को जजपा ने रतिया से दिया टिकट
Wed, 11 Sep 2024 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 11 Sep 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार रमेश ओड ।
साधारण परिवार से संबंध रखते हैं आठवीं पास रमेश ओड
संवाद न्यूज एजेंसी
रतिया। गांव जल्लोपुर निवासी 35 वर्षीय वेल्डिंग मिस्त्री रमेश ओड को जननायक जनता पार्टी ने रतिया विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बनाया है। विशेष बात यह है कि निवर्तमान विधायक लक्ष्मण नापा भी इसी गांव और समाज से हैं। वह हाल ही में भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो चुके हैं।
रमेश ओड ने भी 10 साल पहले कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी। मगर 2019 में गांव के ही ओड समाज के लक्ष्मण नापा को भाजपा का टिकट मिलने के बाद वह भी भाजपा में शामिल हो गए थे। डेढ़ वर्ष पहले जननायक जनता पार्टी में शामिल होकर रमेश ने नई शुरुआत की। इसी वर्ष जनवरी माह में गांव में जजपा संस्थापक अजय चौटाला का कार्यक्रम करवाया। इसके बाद टिकट की दावेदारी पेश की थी।
रमेश ओड क्षेत्र की राजनीति में एक नया चेहरा हैं। जननायक जनता पार्टी के पास क्षेत्र में कोई बड़ा चेहरा नहीं होने के चलते और जातीय समीकरणों को साधने व ओड समाज के वोट बैंक को देखते हुए रमेश ओड को टिकट थमाया गया है। पिछले कुछ समय से क्षेत्र में पार्टी के अधिकतर मजबूत दावेदार पार्टी को छोड़कर चले गए। अन्य दावेदारों के छोड़कर चले जाने के बाद रमेश ओड ने पिछले कुछ महीने से पार्टी में सक्रियता बढ़ा दी थी। क्षेत्र में ओड समाज के करीब 20 हजार वोटों को साधने की जुगत में जजपा ने साधारण परिवार के युवा को टिकट दिया है। समाज के सहयोग से अब तक तीन बार ओड बिरादरी के विधायक रतिया से बन चुके हैं। इससे पूर्व 2019 के चुनाव में भी जजपा ने युवा महिला चेहरे मंजू बाजीगर को टिकट दी थी, जिसने क्षेत्र में शानदार उपस्थिति दर्ज करवाते हुए करीब 22000 वोट लिए थे। हालांकि, अब मंजू बाजीगर इनेलो में चली गई हैं।