फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   JJP-backed JJP-backed chairman wins Jakhal panchayat samiti

Fatehabad News: जाखल पंचायत समिति में बीजेपी समर्थित प्रत्याशी को हरा जजपा समर्थित बना चेयरमैन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
JJP-backed JJP-backed chairman wins Jakhal panchayat samiti
जाखल पंचायत समिति के नवचयनित चेयरमैन व वाइस चेयरपर्सन को गुलदस्ता भेंट करते पंचायत मंत्री देवें - फोटो : Fatehabad
जाखल। आखिरकार दो बार स्थगित होने के बाद बुधवार को पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के विधानसभा क्षेत्र की जाखल पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव संपन्न ही गया। चुनाव अधिकारी टोहाना के एसडीएम प्रतीक हुड्डा की अध्यक्षता में चुनाव हुआ। इस दौरान चेयरमैन व वाइस चेयरमैन पद पर जजपा ने बाजी मारी। जजपा के गांव नडेल के जगतार सिंह चेयरमैन बने जबकि गांव शक्करपुरा की मीनू वाइस चेयरमैन बनी। इस दौरान पंचायत मंत्री के भाई मनोज बबली व विनोद बबली भी मौजूद रहे। इस दौरान भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।
विज्ञापन

जजपा समर्थक वार्ड 1 के सदस्य जगतार सिंह ने 10 में से 6 वोट लेकर दो वोट से जीत हासिल की। इस पद पर भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के समर्थक वार्ड 3 के सदस्य गांव साधनवास निवासी सुखविंद्र सिंह को 4 वोट मिले। वहीं, वाइस चेयरपर्सन बनी वार्ड 6 की सदस्य मीनू ने 10 में से 6 वोट मिले। वाइस चेयरमैन पद पर भाजपा की तरफ से वार्ड 7 के सदस्य रामशरण को खड़ा किया था। उन्हें 10 में से 4 वोट मिले।
विज्ञापन

इससे पहले दो बार चुनाव हुआ था स्थगित
बता दें कि इससे पहले दो बार जाखल पंचायत समिति के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन चुनने के लिए रखी गई बैठकें रद्द हो गई थी। पहले 24 और फिर 26 दिसंबर की तारीख रखी गई थी। 24 दिसंबर को सदस्यों का कोरम पूरा नहीं हुआ जबकि 26 दिसंबर को चुनाव अधिकारी डीडीपीओ बीमार होने के कारण नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

समान रूप से करवाएंगे विकास : अध्यक्ष
नवनिर्वाचित पंचायत समिति अध्यक्ष जगतार सिंह ने कहा कि खंड के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। सबका साथ, सबका विकास के नारे को चरितार्थ करते हुए समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। वहीं, नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष मीनू ने कहा कि मतदाताओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे। विकास एवं पंचायत मंत्री देवेंद्र सिंह बबली के सहयोग से खंड में विकास कार्यों को पूरी गति देने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed