फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jewelry stolen from the purse of a woman who came from Rajasthan

Fatehabad News: राजस्थान से आए महिला के पर्स से जेवरात चोरी

Sat, 27 May 2023 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sat, 27 May 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Jewelry stolen from the purse of a woman who came from Rajasthan
फतेहाबाद। शहर के बस स्टैंड से सुंदर नगर ई-रिक्शा से जाते समय एक महिला के पर्स में से 10 तोले सोने के जेवर चोरी हो गई। इस मामले में दंपती ने ई-रिक्शा सवार दो महिलाओं पर शक जाहिर किया है। इस मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की गई है। दंपती रिश्तेदार की शादी सालगिरह को लेकर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान के सूरतगढ़ से आया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में राजस्थान के सूरतगढ़ निवासी रामेश्वर दयाल तिवारी ने बताया कि 24 मई को सूरतगढ़ से फतेहाबाद रोडवेज बस में आया था। बस स्टैंड से सुंदर नगर जाने के लिए ई-रिक्शा किया। इस दौरान उसकी पत्नी उषा तिवारी, दोहती मान्या भी मौजूद थी। इसके अलावा ई-रिक्शा में दो अन्य महिलाएं भी बच्चों के साथ बैठी थीं। जब वह सुंदर नगर जा रहे थे तो पत्नी के पर्स में से 100 ग्राम सोने के जेवर चोरी हो गए। पर्स में चूडियां, झुमकी, रिंग, मंगलसूत्र और चेन थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed