फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jeweller robbery solved; neighbour turns out to be the mastermind; three arrested

Fatehabad News: ज्वैलर से लूट का पर्दाफाश, पड़ोसी निकला मास्टरमाइंड, तीन गिरफ्तार

Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Oct 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Jeweller robbery solved; neighbour turns out to be the mastermind; three arrested
फतेहाबाद में लूट के मामले में पकड़े गए आरोपी और जानकारी देते हुए डीएसपी संवाद
फतेहाबाद/जाखल। चांदपुरा-सिधानी रोड पर ज्वैलर से चार किलोग्राम चांदी और सोने के आभूषण लूटने की वारदात का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। रविवार को इन्हें अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। जांच में पता चला कि पड़ोसी ज्वैलर जगसीर उर्फ जस्सी ने पंजाब के दो युवकों और एक नाबालिग के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपियों से 3 किलो 490 ग्राम चांदी और चार ग्राम सोने के आभूषण बरामद किए गए हैं। नाबालिग को बाल सुधार गृह भेज दिया है।
विज्ञापन

डीएसपी (यातायात) जय सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में गांव सिधानी निवासी जगसीर उर्फ जस्सी, पंजाब के नया गांव निवासी लवप्रीत और धूरी के गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी दीपक उर्फ काला शामिल हैं। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर को दी शिकायत में गांव चांदपुरा निवासी जश्नप्रीत सिंह ने बताया कि उसकी गांव सिधानी में सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। 28 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से अपने गांव जा रहा था। चांदपुरा-सिधानी रोड पर पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार नकाबपोश दो युवकों ने रास्ता रोक लिया। दोनों ने हथियार दिखाकर उसके हाथ से आभूषणों से भरा बैग छीन लिया। इसमें चार किलोग्राम चांदी और करीब पांच ग्राम सोने के आभूषण थे। इसकी सूचना मिलने पर थाना जाखल प्रभारी निरीक्षक बलराज पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आरोपियों की तलाश शुरू की। इसी दिन पुलिस ने पड़ोसी ज्वैलर जगसीर उर्फ जस्सी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक किलो 626 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए। जगसीर से पूछताछ के आधार पर लवप्रीत और दीपक उर्फ काला को 2 अक्तूबर को गिरफ्तार किया। लवप्रीत से 700 ग्राम चांदी और चार ग्राम सोने के आभूषण बरामद हुए, जबकि दीपक उर्फ काला से एक किलो 164 ग्राम चांदी के आभूषण बरामद किए गए।
विज्ञापन

------------
वारदात से पहले की रेकी
जगसीर ने घटनास्थल और ज्वैलर जश्नप्रीत सिंह की गतिविधियों की रेकी की। इसके लिए वह जश्नप्रीत की बाइक मांगकर ले गया और इसी बाइक से दीपक के जरिए रेकी करवाई। इसके बाद दीपक और लवप्रीत ने वारदात को अंजाम दिया। डीएसपी जय सिंह ने बताया कि जगसीर ने लवप्रीत, दीपक और नाबालिग के साथ मिलकर लूट की साजिश रची थी। वारदात के बाद आरोपी हिमाचल भाग गए। तीनों ने लूटे गए आभूषण आपस में बांट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed