फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jeev Seva Jeevan Seva Sanstha changed the look of Green Belt, planted 500 new saplings

Fatehabad News: जीव सेवा जीवन सेवा संस्था ने बदला ग्रीन बेल्ट का रूप, लगाए 500 नए पौधे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Jeev Seva Jeevan Seva Sanstha changed the look of Green Belt, planted 500 new saplings
फतेहाबाद के भूना रोड पर ​​स्थित ग्रीन बेल्ट को गोद देने के बाद के हालात।
फतेहाबाद। नगर परिषद की ओर से शहर में हरियाली को बनाए रखने के उद्देश्य से शहर के पार्कों व ग्रीन बेल्ट को शहर की सामाजिक संस्थाओं को पार्क गोद दिए गए। इसके तहत शहर के भूना रोड पर शहर की सबसे बड़ी ग्रीन बेल्ट को सुधारने का जिम्मा जीव सेवा जीवन सेवा नामक संस्था को दिया गया है।
विज्ञापन


संस्था शहरी क्षेत्र में बेजुबान पशु-पक्षियों व पेड़-पौधों की रक्षा में काफी काम कर रही है। संस्था की ओर से अब तक ग्रीन बेल्ट में कुल 500 नए पौधे लगाए गए हैं। वहीं जो पेड़-पौधे ग्रीन बेल्ट में लगे हुए थे। उनकी देखभाल भी संस्था के सदस्य खुद कर रहे हैं, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।
विज्ञापन


जीव सेवा जीवन सेवा संस्था के प्रधान रवि आहूजा ने बताया कि संस्था काफी समय से सामाजिक कार्य कर रही है। संस्था की शुरुआत जीव व पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से हुई थी। उनकी संस्था में करीब 15 सदस्य हैं। जो रोजाना समाज व पर्यावरण से संबंधित कार्य करते हैं। संस्था शहर व गांवों में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दे रही है। वहीं बेजुबान जीवों के लिए जगह-जगह पीने के पानी का प्रबंध करती है। संस्था की ओर से गर्मियों के सीजन में जगह-जगह सड़क किनारे सीमेंट के बर्तन रखे जाते हैं। इनमें पानी डाला जाता है। अब तक संस्था 300 से ज्यादा जगहों पर इस तरह के पात्र रख चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद ने दी ग्रीन बेल्ट की जिम्मेदारी तो बदला रूप

जीव सेवा जीवन सेवा के प्रधान रवि कुमार ने बताया कि मौजूदा समय में संस्था ग्रीन बेल्ट एरिया में काम कर रह रही है। इसके तहत पेड़ों की सुरक्षा, वहां से कूड़ा उठाने व पेड़ों की रंगाई पुताई कर उन्हें सुंदर बनाने पर काम किया जा रहा है। नगर परिषद की ओर से इस ग्रीन बेल्ट को गोद देने से पहले यह जंगल बना हुआ था। काफी पेड़-पौधे खराब हो चुके थे। इसके बाद सबसे पहले उनकी ओर से पेड़ों की रक्षा के लिए दवाई डाली गई। इसके बाद ग्रीन बेल्ट में उगी सभी प्रकार की खरपतवार को संस्था के सदस्यों ने स्वयं हटाया।




आसपास के लोगों को देते हैं पानी भरने की जिम्मेदारी



जीव सेवा जीवन सेवा संस्था की ओर से शहर व उसके आसपास के इलाके में जहां भी जीव-जंतुओं के लिए पीने के पात्र रखवाए हुए हैं। इसके तहत वहां के आस-पास के लोगों से बात करके उस पात्र में पानी डालने की जिम्मेदारी लगाते हैं। इतना ही नहीं यदि कोई फोन करके पात्र रखने की सिफारिश करता है तो पहले उससे आश्वासन लिया जाता है कि वह नियमित रूप से उस पात्र में पानी डालेंगे। वहीं संस्था की ओर से मृत जीव-जंतुओं के अंतिम संस्कार भी किए जाते हैं। संस्था की ओर से अब तक 50 से अधिक जीवों का अंतिम संस्कार करवा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed