फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jawahar Chowk shopkeepers put the jam troubled by the problem of sewerage

सीवरेज समस्या से परेशान दुकानदारों ने जवाहर चौक में लगाया जाम

Tue, 10 Jun 2014 12:04 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Tue, 10 Jun 2014 12:04 AM IST
विज्ञापन

 शहर के बीचों बीच स्थित जवाहर चौक में सोमवार सुबह दुकानदारों ने सीवर ओवरफ्लो की समस्या को लेकर चौक में जाम लगा दिया। जाम लगाने से थाना रोड, डी.एस.पी रोड व शिव चौक की ओर वाहनों की लंबी कतारेें लग गई। सूचना मिलने पर जन स्वास्थ्य विभाग के एस.डी.ओ मौके पर पहुंचे पर दुकानदारों ने उनकी एक न सुनी। दुकानदारों के बढ़ते रोष को देखते हुए, थाना प्रभारी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन


 दुकानदार एसएचओ व एसडीओ को उनकी दुकानों के आगे खड़े सीवर के पानी के बीच ले गए। जिन्होंने दुकानदारों को समस्या से निजात दिलवाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद दुकानदारों ने एक हफ्ते के अल्टीमेटम के बाद जाम खोला। पिछले तीन दिनों से सीवर के पानी की निकासी न होने के कारण पानी जवाहर चौक में दुकानों के आगे एकत्रित हो रहा था।
विज्ञापन


 जिस कारण दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इस कारण दुकानदारों की दुकान पर कोई भी ग्राहक सामान लेने भी नहीं आ रहा था। इसकी शिकायत उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग को भी की परंतु विभाग का दुकानदारों की शिकायत का कोई असर नहीं हो रहा था। इसी रोष के चलते दुकानदारों ने चौक में जाम लगा दिया और जन स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जाम की सूचना मिलने पर जनस्वास्थय विभाग के एस.डी.ओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने दुकानदारों को बहुत आश्वासन दिया परंतु दुकानदारों ने एस.डी.ओ.की एक न मानी और स्थाई समाधान के लिए अड़े रहे।
बढ़ते रोष को देखते हुए थाना

प्रभारी गौरव शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दुकानदारों को जाम खोलने की अपील की । दुकानदारों ने एस.एच.ओ को कहा कि जन स्वास्थ्य विभाग को फोन करते हैं, तो वे फोन नहीं उठाते जाकर शिकायत करते है तो आने का आश्वासन देकर टरका देते हैं।

इसके बाद जाम लगा रहे दुकानदार रमन कुमार, गुलशन सरदाना, हरीश, कौशल, पंकज, ईश एस.एच.ओ व एस.डी.ओ को उनकी दुकानों के आगे खड़े सीवर के पानी के बीच ले गए। समस्या को देखते हुए एसएचओ ने दुकानदारों को आश्वासन दिया कि वे जल्द उनकी समस्या का सामाधान करवाएंगे।

यदि जन स्वास्थ्य विभाग ने उनकी समस्या का समाधान न किया तो वो स्वयं एसडीओ को उनके बीच लेकर आएंगे। दुकानदारों ने एसएचओ के आश्वासन के बाद जाम खोल दिया और अल्टीमेटम दिया कि यदि अगले सोमवार तक उनकी समस्या का सामाधान न हुआ तो वे दोबारा जाम लगाएंगे।


 फ्लो का क्या है कारण
बरसात के दिनों में जवाहर चौक में सीवर का पानी अत्याधिक भर जाएगा। प्रशासन ने चिल्ली में  पानी छोड़ने के लिए नालियां बनाई थी परंतु उन नालियों में कचरा इत्यादि भर जाने के कारण नालियां बंद हो जाती है और सीवर का पानी बाहर की ओर निकलने लग जाता है। जिससे वहां से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed