{"_id":"65e4b46973a275ac1404daca","slug":"jandali-khurds-three-daughters-chosen-as-the-best-village-in-gender-ratio-will-be-honoured-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-113724-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: लिंगानुपात में बेस्ट विलेज चुने गए जांडली खुर्द की तीन बेटियां होंगी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: लिंगानुपात में बेस्ट विलेज चुने गए जांडली खुर्द की तीन बेटियां होंगी सम्मानित
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने जिले में गांव जांडली खुर्द का सबसे ज्यादा लिंगानुपात रहने पर बेस्ट विलेज अवाॅर्ड के लिए चयन किया है। गांव का लिंगानुपात 1484 रहा है। यहां पर पिछले साल 31 लड़के और 46 लड़कियों ने जन्म लिया है। गांव की जनसंख्या 5530 है। स्वास्थ्य विभाग ने मेरिट आधार पर कक्षा दसवीं में पिछले साल सबसे ज्यादा अंक प्राप्त करने वाली तीन लड़कियों के नाम मांगे थे। सिविल सर्जन कार्यालय के पास तीन लड़कियों के नाम मेरिट आधार पर आ गए हैं।
विभाग गांव की पहली मेरिट आधार पर पहली रैंक पर रहने वाली दिव्या पुत्री बलवान सिंह को 75 हजार रुपये, दूसरी रैंक पर रहने वाली अंजना पुत्री सुभाष चंद्र को 45 हजार रुपये और तीसरी रैंक पर रहनी वाली छात्रा सोनिया पूनिया पुत्री पवन कुमार को 30 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित करेगा। सिविल सर्जन कार्यालय ने मंजूरी के लिए प्रस्ताव उपायुक्त अजय तोमर के पास भेजा है। मंजूरी मिलने के बाद ये राशि जारी की जाएगी। संवाद
ये है बेस्ट विलेज अवाॅर्ड स्कीम
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग ने बेस्ट विलेज अवाॅर्ड स्कीम शुरू कर रखी है। इस योजना में उस गांव का चयन किया जाता है जिसका लिंगानुपात का सबसे ज्यादा होता है। ये योजना उन गांवों पर लागू होती है जिनकी जनसंख्या पांच हजार से ज्यादा होती है। चयनित गांव की तीन लड़कियां जिनका दसवीं कक्षा में सबसे ज्यादा अंक होते हैं उसे मेरिट आधार पर प्रथम को 75 हजार रुपये, द्वितीय को 45 हजार रुपये और तृतीय स्थान पर रहने वाली छात्रा को 30 हजार रुपये की राशि दी जाती है।
विज्ञापन
वर्ष 2023 में जांडली खुर्द का सबसे ज्यादा तो भिरड़ाना का कम रहा लिंगानुपात
गांव लिंगानुपात
जांडलीखुर्द 1484
भूथनकलां 1405
ढिंगसरा 1265
सिधानी 1423
एमपी रोही 1127
इंदाछुई 1091
नागपुर 1105
भूना 958
रतिया 1007
पीलीमंदोरी 1000
जांडलीकलां 1000
सनियाना 1058
ढांड 903
भिरड़ाना 815
गोरखपुर 867
समैन 840
जिले का ये रहा है पिछले सालों में लिंगानुपात
वर्ष लिंगानुपात
2015 894
2016 923
2017 912
2018 893
2019 924
2020 937
2021 898
2022 950
2023 934
गांव के लोग जागरूक हो रहे हैं
जिले में गांव का लिंगानुपात सबसे ज्यादा रहा है। ये गांव के लिए गर्व की बात है। गांव के लोग जागरूक हो रहे है और बेटियों को बेटों के बराबर दर्जा दे रहे है। गांव में फिलहाल दसवीं तक स्कूल है इसे अपग्रेड करने के लिए उच्च अधिकारियों को प्रस्ताव भेज रखा है।
- बलवंत सिंह, सरपंच, जांडली खुर्द
कोट
गांव जांडली खुर्द का लिंगानुपात सबसे ज्यादा रहा है इसके चलते गांव को बेस्ट विलेज चुना गया है। मेरिट आधार पर लड़कियों का चयन कर लिया गया है। डीसी के पास प्रस्ताव भेजा गया है मंजूरी मिलते ही लड़कियों को सम्मानित किया जाएगा।
-डॉ. निरपाल, उप सिविल सर्जन