फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jakhal railway station master's house stolen, thief left after eating food too

Fatehabad News: जाखल रेलवे स्टेशन मास्टर के घर चोरी, खाना भी खाकर गया चोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 26 Dec 2023 09:49 PM IST
विज्ञापन
Jakhal railway station master's house stolen, thief left after eating food too
जाखल में रेलवे स्टेशन मास्टर के घर चोरी की घटना के बाद जांच के लिए पहुंचा पुलिस कर्मचारी।
जाखल। सोमवार देर रात को जाखल राजकीय रेलवे पुलिस के बिल्कुल साथ लगते स्टेशन मास्टर के क्वार्टर का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये की नकदी व कपड़े चुरा लिए। घटना के दौरान स्टेशन मास्टर ड्यूटी पर गए हुए थे। चोरों ने चोरी की घटना के साथ-साथ उनके घर में आराम से बैठकर खाना भी खाया।
विज्ञापन

जाखल जंक्शन स्टेशन मास्टर जगदीश लाल कराड़िया ने बताया कि वह रात के समय रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी पर गए हुए थे। पीछे से चोरों ने रेलवे क्वार्टर का ताला तोड़कर 5 हजार की नगदी और 2 हजार के गर्म कपड़े सहित चार्जर प्वाइंट इंस्ट्रूमेंट सिस्टम सहित लगभग 10 हजार रुपये का सामान चुरा लिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। ज्ञात रहे कि डेढ़ माह पहले भी चोरों ने स्टेशन मास्टर के घर में चोरी की घटना को अंजाम देने पहुंचे थे, लेकिन साथ लगते क्वार्टर के कर्मचारी के जाग जाने पर चोर मौके से फरार हो गए थे।
विज्ञापन






रेलवे चौकी के बिल्कुल साथ क्वार्टर

चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि राजकीय रेलवे पुलिस चौकी के साथ लगते क्वार्टरों में वह बार-बार घटना को अंजाम देने के लिए पहुंच गए हैं। रेलवे चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों से निगरानी भी की जाती है, लेकिन इसको धत्ता बताते हुए चोर रेलवे क्वार्टरों में चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------------------------------रेलवे स्टेशन मास्टर की शिकायत मिल गई है। उनके बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
-सतनाम सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed