फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Jagdish becomes head of trade board for the second time, defeats Ramesh by 33 votes

Fatehabad News: जगदीश दूसरी बार बने व्यापार मंडल के प्रधान, रमेश को 33 मतों से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Sep 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Jagdish becomes head of trade board for the second time, defeats Ramesh by 33 votes
व्यापार मंडल के प्रधान निर्वाचित हुए जगदीश भादू व वरिष्ठ उपप्रधान रामनिवास शर्मा।
फतेहाबाद। अनाज मंडी व्यापार मंडल के प्रधान पद पर एक बार फिर जगदीश भादू काबिज हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रमेश मेहता को 33 मतों से हराया। वहीं वरिष्ठ उपप्रधान पद पर रामनिवास शर्मा 123 मतों से, सचिव पद पर रमेश कुमार 48 मतों, कोषाध्यक्ष पद पर प्रवीन कुमार 44 मतों व सह सचिव पद पर राजेंद्र कुमार ने 24 मतों से जीत हासिल की। उपप्रधान पद पर पहले से ही राजेंद्र कुमार पर सर्व सम्मति बन गई थी।
विज्ञापन

अनाज मंडी व्यापार मंडल के पदों के लिए रविवार को फतेहाबाद के सिरसा रोड पर एक होटल में चुनाव प्रक्रिया सुबह नौ बजे से शुरू हुई। प्रधान पद के लिए निवर्तमान प्रधान जगदीश भादू, रमेश मेहता व बागराम में भिड़ंत थी। वहीं वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए रामनिवास शर्मा व लव कुमार, सचिव पद के लिए सिद्धार्थ ढाका व रमेश कुमार, सह सचिव पद के लिए भी पवन कुमार, प्रमोद कुमार व राजेंद्र कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए प्रवीन कुमार व ज्ञानचंद आमने सामने थे। मतदान प्रक्रिया चार बजे तक चली और अनाज मंडी व्यापार मंडल के 266 सदस्यों में से 261 सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया। इसके बाद परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


ये रहे परिणाम
प्रधान पद मत
जगदीश भादू 128
रमेश तनेजा 95
बागराम 36
रद्द 02


वरिष्ठ उपप्रधान पद को मिले मत
रामनिवास शर्मा 191
लव कुमार 68
रद्द 01


सचिव पद को मिले मत
रमन कुमार 154
सिद्धार्थ ढाका 106
रद्द 01


सह सचिव पद को मिले मत
राजेंद्र कुमार 127
प्रमोद कुमार 103
पवन कुमार 31


कोषाध्यक्ष पद को मिले मत
प्रवीन कुमार 152
ज्ञान चंद 108
रद्द 01
कोट


चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हुए हैं। चुनाव को लेकर पूरी तैयारियां पहले से कर ली गई थी। चुनाव अधिकारी भारत भूषण गर्ग व अंकुर गर्ग सहित सभी सहयोगियों ने मतदान से लेकर मतगणना तक अच्छा कार्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गोपाल राय चौधरी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed