फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   jaat reservation

फतेहाबाद पहुंची जाट आंदोलन की तपिश

Sat, 20 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sat, 20 Feb 2016 12:58 AM IST
विज्ञापन
jaat reservation

जिले में पिछले तीन दिनों से जारी जाट आंदोलन की तपिश शुक्रवार को फतेहाबाद में भी पहुंच गई। फतेहाबाद शहर के साथ लगते दौलतपुर के पास जाट प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर पेड़ गिराकर रास्ता जाम कर दिया। गुस्साए जाटों ने इस मौके पर भाजपा मुर्दाबाद के नारे भी लगाए।

विज्ञापन


इससे पहले दोपहर में जाट समुदाय के कुछ लोगों ने आधा रास्ता रोककर सांकेतिक धरना दिया था, लेकिन शाम चार बजे तक जाट आंदोलनकारियों ने पूरेे रास्ते को जाम कर दिया। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने पैदल यात्रियों को जाम से निकलने की छूट दी, लेकिन उन्होंने एक भी गाड़ी को नहीं निकलने दिया।
विज्ञापन


जाट आंदोलनकारियों ने प्रदर्शन के दौरान ही सड़क पर गद्दे बिछवा दिए और सड़क पर ही टेंट लगवा दिए। हालांकि, रात होते-होते अधिकतर जाट आंदोलनकारियों ने अपने घर का रुख कर लिया था। सुरक्षा के मद्देनजर दोपहर तक तो वहां पर मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद रहे लेकिन सायं को जाम लगने के दौरान कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा। दूसरी ओर, भूना के ढाणी गोपाल, नहला, जांडलीखुर्द और जांडलीकलां के अलावा भूथन आदि गांवों में भी जाम रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed