{"_id":"89803ae4f1fe96d0a901ae90b2ee2229","slug":"jaat-reservation-hindi-news-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टरों की छुट्टियां रद्द, सिविल अस्पताल में हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टरों की छुट्टियां रद्द, सिविल अस्पताल में हाई अलर्ट जारी
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाट आरक्षण के चलते किसी अनहोनी घटना से निपटने के लिए सिविल अस्पताल में अलर्ट जारी कर दिया गया। सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने सभी एसएमओ की मिटिंग लेकर उन्हें आदेश जारी किए हैं। अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड को खाली रखने के भी आदेश दिए गए हैं। इसके चलते इमरजेंसी में दाखिल मरीजों को दूसरे वार्ड में दाखिल कर दिया गया। दूसरी ओर, सभी डाक्टरों की छुट्टियों भी रद्द कर दी गई हैं और स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन
फतेहाबाद जिले में 15 से ज्यादा जगह पर जाट आंदोलन कर रहे हैं तथा रोड जाम करके बैठे हैं। सीएमओ डॉ. अशोक चौधरी ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि सभी डाक्टरों व स्टाफ की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। कोई भी डाक्टर स्टेशन न छोड़े तथा मोबाइल अपने पास रखे। इमरजेंसी वार्ड में अतिरिक्त स्ट्रेचर व दवाईयां भी उपलब्ध करवाई गई हैं।
विज्ञापन
डिलीवरी केस लेने जा रही एंबुलेंस को दी आग लगाने की धमकी
टोहाना के पास लगाए गए जाम में सिविल अस्पताल की एंबुलेंस फंस गई। जाट आंदोलनकारियों ने इसे जलाने की धमकी दी। इसके चलते एंबुलेंस वापस लौट गई। टोहाना सिविल अस्पताल की एंबुलेेंस डिलीवरी केस लेने के लिए सनियाना जा रहा थी, जिसे रत्ताखेड़ा के पास रोक लिया गया। जाट आंदोलनकारियों ने एंबुलेंस चालक सुरेश को एंबुलेंस वापस ले जाने के लिए कहा। इस पर चालक बिना डिलीवरी केस लिए वापस लौट गया।
विज्ञापन