फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   jaat reservation

जाट आंदोलन जारी, सरकार चुप, जनता लाचार

Fri, 19 Feb 2016 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला भूना/फतेहाबाद/टोहाना/भट्टू
ब्यूरो/अमर उजाला भूना/फतेहाबाद/टोहाना/भट्टू Updated Fri, 19 Feb 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
jaat reservation

जिले में लगातार दूसरे दिन आरक्षण की मांग पर अड़े जाटों का आरक्षण जारी रहा। जाट आंदोलनकारियों ने वीरवार को फतेहाबाद में छह जगहों पर जाम लगा दिया। इसमें भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पैतृक गांव डांगरा भी शामिल रहा। जिला प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर धारा-144 जरूर लगाई, लेकिन जाट प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटे। प्रशासन जिले भर में कहीं भी जाम नहीं खुलवा सका। वहीं, भट्टू में चेतावनी स्वरूप जाट आंदोलनकारी पांच मिनट के लिए रेलवे ट्रैक पर आ गए थे। इस बीच आम जनता बेबस और लाचार नजर आई।

विज्ञापन


जांडली खुर्द, चंद्रावल और नहला में रोकी सड़कें
भूना। आरक्षण की मांग को लेकर जाटों ने वीरवार को भूना से अग्रोहा रोड पर गांव जांडली खुर्द, भूना से फतेहाबाद रोड पर जांडली-चंद्रावल बस स्टैंड पर, भूना से हिसार रोड पर गांव नहला में सड़क जाम लगाया। जाट समुदाय के लोगों ने सड़क किनारे खड़े हरे पेड़ों को काटकर रास्ते बाधित कर दिए। यात्री दिनभर परेशान रहे।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों से 200 फुट दूर रहे पुलिसकर्मी
भूना खंड के गांव जांडली कलां, जांडली खुर्द, ढाणी गोपाल, नहला में जाट आरक्षण की मांग को लेकर रोड जाम किया गया। डीएसपी विजय जाखड़, नगरपालिका प्रशासक ओमप्रकाश, बीडीपीओ रविंद्र दलाल, एसएचओ रामसिंह के नेतृत्व की पुलिसकर्मी प्रदर्शनकारियों से दो सौ फुट की दूरी पर गाड़ियों में ही बैठे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उकलाना का रोड वाया सांचला-सनियाना से डाइवर्ट
पुलिस ने वाहनों को उकलाना, नरवाना जाने वालों को भूना से ढाणी सांचला वाया सनियाना के लिए मार्ग को डिवाइड किया। हिसार रोड पर पाबड़ा जाने वाले लोगों को वाया खैरी से पाबड़ा हिसार के लिए मार्ग को शामिल किया गया। अग्रोहा जाने वाले यात्रियों को भूना से वाया मोचीवाली से गोरखुपर मार्ग को डिवाइड किया गया। फतेहाबाद जाने वाले वाहनों को नाढ़ोडी, हसंगा वाया भिरडाना से फतेहाबाद मार्ग को शामिल किया गया।
 
वन विभाग ने पुलिस में दर्ज करवाई शिकायत  
जाट आरक्षण की मांग को लेकर हरे पेड़ों की अंधाधुंध कटाई के खिलाफ वन विभाग ने नहला, ढाणी गोपाल, जाण्डली कलां एवं जांडली खुर्द के अज्ञात सैकड़ों लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत देकर कार्रवाई करने की मांग की है। वन रक्षक यशपाल सिंह बीट इंचार्ज ढाणी गोपाल व रघुबीर सिंह बीट इंचार्ज भूना तथा वन दरोगा सतपाल पूनिया, इंचार्ज खंड भूना ने बताया कि पेड़ों की कटाई से वन विभाग को लाखों का नुकसान हुआ है।

ग्रामीणों को देख भागे प्रदर्शनकारी
गांव बुवान व भट्टू के पास टोहाना-भूना मार्ग पर गाड़ी सवार दर्जनों युवकों ने सड़क के साथ खड़े हरे कीकर के पेड़ों को काटकर रोड पर डालने का प्रयास किया तो भट्टू व बुवान के लोगों ने चेतावनी दी। ग्रामीणों की संख्या बढ़ती देख पेड़ काटने वाले युवक मौके से भाग गए। ग्रामीण सरजीत सिंह, रामनिवास, होशियार सिंह, बलविन्द्र सिंह ने एसएचओ व वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर कार्रवाई के लिए मांग की।

गांव कन्हड़ी, समैण, भीमेवाला में प्रदर्शनकारी डटे रहे रोड पर
टोहाना। बुधवार को जिले में भड़की जाट आरक्षण की चिंगारी वीरवार सुबह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पैतृक गांव डांगरा भी पहुंच गई। डांगरा में वीरवार सुबह जाटों ने जाम लगा दिया। टोहाना के कन्हेड़ी, समैण, भीमेवालर, रत्ताखेड़ा में चंडीगढ़-हिसार मार्ग को जाम कर दिया। इससे वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गई। परेशान राहगीरों ने प्रदर्शनकारियों को जमकर कोसा।

बराला के गांव डांगरा व कन्हडी में सुबह साढे़ नौ बजे जाट समुदाय के लोग गांव के बस स्टैंड के पास एकत्र हुए तथा जाम लगाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। गांव समैण में आंदोलनकारी कुर्सियां डालकर बैठ गए। टोहाना शहर थाना प्रभारी सुनील कुमार व सदर थाना प्रभारी प्रदीप श्योराण के नेतृत्व में पहुंचा पुलिस अमला प्रदर्शनकारियों को हटाने में नाकाम रहा।


पांच मिनट रेलवे ट्रैक पर पहुंचे जाट आंदोलनकारी
भट्टूकलां। जाट आरक्षण सघर्ष समिति के प्रदेश स्तरीय आह्वान पर भट्टूकलां में जाट समिति सदस्यों ने बुधवार दोपहर को रेलवे ट्रैक पर आकर चेतावनी देते हुए प्रदर्शन किया। हालांकि प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर मात्र पांच मिनट ही रुके। जिला प्रधान एडवोकेट रविंद्र गोदारा ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार आरक्षण की बात को जल्द स्वीकार करें, अन्यथा भट्टूकलां में रेलवे ट्रैक पर कब्जा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed