{"_id":"689a300d9b03b991eb0fd3f1","slug":"it-was-cloudy-all-day-humidity-made-life-miserable-fatehabad-news-c-127-1-ftb1001-138434-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: दिनभर बादल छाए रहे, उमस ने किया बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: दिनभर बादल छाए रहे, उमस ने किया बेहाल
Mon, 11 Aug 2025 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 11 Aug 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद शहर में छाए बादल। संवाद
फतेहाबाद। जिले में रविवार रात्रि से मौसम का मिजाज बदल गया है। इससे साेमवार को दिनभर बादल छाने से धूप से राहत रही पर उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल किया। जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले दो दिनों तक बारिश की संभावना जताई जा रही है।
जिले में पिछले कई दिनों से मौसम खुश्क रहा है। इससे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। रविवार रात्रि से मौसम में आए परिवर्तन से सोमवार को सुबह से काली घटा छाई रही लेकिन बारिश नहीं हुई। किसान हंसराज, शिशपाल, प्रभु, सुनील, भूप और गिरधारी आदि ने बताया कि बारिश नहीं होने धान की फसल में बार-बार सिंचाई की आवश्यकता होने लगी है। ऐसे में अगर बारिश होती है किसानों को फसलों की कुछ दिनों तक सिंचाई नहीं करनी होगी।
सलों की निगरानी करते रहें किसान :
सहायक विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि अगले कुछ दिनों तक बारिश होना सभी प्रकार की फसलों के लिए लाभदायक है। इससे फसलों की वृद्धि दर में तेजी आएगी व पैदावार में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। बादलवाही के दौरान फसलों में कीट रोगों का प्रकोप होने की संभावना बढ़ जाती है। ऐसे में समय-समय पर फसलों की निगरानी करते रहें।
विज्ञापन
::::::
पिछले कई दिनों से मानसूनी गतिविधियों में कमी दर्ज हो रही थी। लेकिन अब रविवार रात्रि से लेकर बुधवार तक पश्चिमी हरियाणा में तेज बारिश के आसार बन रहे हैं। परंतु इसके बाद फिर से मौसम खुश्क रहने की संभावना बन रही है। अगले दो दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय रहने से बारिश के संभावना बन रही है। इससे तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना बन रही है।
डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू हिसार।