फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   It is the turn to remove stigma, 27 lakh quintals of stubble is ready to be melted in the field itself

कलंक मिटाने की बारी, 27 लाख क्विंटल पराली खेत में ही गलाने की तैयारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
It is the turn to remove stigma, 27 lakh quintals of stubble is ready to be melted in the field itself
रतिया क्षेत्र के गांव नंगल में धान को निकालने में जुटे मजदूर। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद। प्रदेश भर में पराली जलाने के मामले में फतेहाबाद जिला टॉप पर है। जिले के 93 गांव रेड जोन में हैं। इस बार पराली जलाने में सबसे टॉप पर होने का कलंक मिटाने के लिए कृषि विभाग से लेकर जिला प्रशासन अभी से तैयारियों में जुट गया है। इस बार जिले में एक लाख 31 हजार 700 एकड़ में धान की फसल की बिजाई हुई थी। कृषि विभाग के मुताबिक इतने एरिया में 66 लाख क्विंटल के पराली बनेगी। 66 लाख में से 39 लाख क्विंटल पराली की गांठें बनाने की तैयारी है। बाकी 27 लाख क्विंटल पराली को खेत में ही गलाने का प्रयास होगा। संवाद
विज्ञापन

अब तक हरसैक से एक फायर लोकेशन मिली
फतेहाबाद जिले में अब तक हरसैक से एक फायर लोकेशन मिली है। फायर लोकेशन मिलने के बाद कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने संबंधित एरिया का दौरा किया। कृषि उपनिदेशक डॉ. राजेश सिहाग के अनुसार वह फायर लोकेशन पराली की आग से संबंधित नहीं थी।
विज्ञापन

जिले के 260 गांवों में से 162 में जलाई जाती है पराली
जिले के 260 में से 162 गांवों में पराली जलाई जाती है। इनमें से 93 गांव पराली जलाने के मामले में रेड जोन में हैं जबकि 69 गांव ऑरेंज जोन में है। इन गांवों में विशेष निगरानी के लिए गांव स्तर पर ही टीमें गठित कर दी गई हैं, जिनमें ग्राम सचिव, पटवारी, एडीओ, नंबरदार शामिल रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 लाख क्विंटल पराली की गांठें खरीदेंगे एनर्जी प्लांट
जिले में बनाई जाने वाली 39 लाख क्विंटल पराली की गाठों को खरीदने के लिए कई एनर्जी प्लांट के साथ कृषि विभाग का समझौता हुआ है। भूना, टोहाना, बरवाला, उकलाना व पंजाब के प्लांटों में 15 लाख क्विंटल पराली की गांठें बेची जाएंगी। इसके अलावा इस बार तूड़ी की कमी के कारण किसान पराली से आमदनी भी कर सकेंगे। इस समय जिले में 300 से 500 रुपये प्रति ट्राली तक तूड़ी बिक रही है।

1471 सुपर सीडर उपलब्ध होंगे
जिले में इस वर्ष किसानों के लिए 311 बेलर उपलब्ध होंगे और 50 बेलर दूसरे राज्यों से भी आकर यहां पराली प्रबंधन करेंगे। इसके अलावा 1471 सुपर सीडर उपलब्ध होंगे, जो पराली के निष्पादन के साथ ही गेहूं की बिजाई भी करेंगे। पराली प्रबंधन के लिए सरकार किसानों को एक हजार रुपये प्रति एकड़ प्रोत्साहन राशि भी दे रही है। साल 2021 में पराली प्रबंधन करने वाले जिले के किसानों को करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि मिली है।
साल 2021-22 में जलाई गई पराली - 897
साल 2020-21 में जलाई गई पराली - 990
साल 2021-22 में किए गए चालान - 766
साल 2020-21 में किए गए चालान - 414
फतेहाबाद जिला पराली जलाने में फिलहाल टॉप पर है। मगर इस बार हम जागरूकता बढ़ाने से लेकर किसानों को विकल्प देने पर अधिक जोर दे रहे हैं।
-जगदीश शर्मा, डीसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed