{"_id":"69c2cd95f6a20fd37d041967","slug":"iqbal-who-was-in-a-consensual-relationship-strangled-her-to-death-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-150791-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: सहमति संबंध में रह रहे इकबाल ने गला दबा की थी रेखा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: सहमति संबंध में रह रहे इकबाल ने गला दबा की थी रेखा की हत्या
Tue, 24 Mar 2026 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 24 Mar 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
मामले का खुलासा करते हुए शहर थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग:संवाद
रतिया। खूनन गांव के पास माइनर में मिले महिला रेखा रानी के शव मामले में पुलिस ने खुलासा किया है कि महिला की हत्या सहमति संबंध में रहे साथी इकबाल सिंह ने गला दबाकर की थी। इसके बाद शव को खुर्द-बुर्द करने के लिए नहर में फेंक दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सिटी थाना एसएचओ पुष्पा सिहाग ने बताया कि 15 मार्च को एंपलाइज कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय रेखा रानी का शव नहर में मिला था। मृतका के पिता जगन्नाथ हत्या का शक सहमति संबंध में रह रहे इकबाल पर जताया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार पूछताछ की तो उसने बताया कि रेखा को उस पर अन्य महिलाओं के साथ संबंधों का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।
इकबाल ने बताया कि वारदात से पहले दोनों ने शराब पी। जिसके बाद दोनों में झगड़ा बढ़ गया। गुस्से में उसने रेखा का सिर दीवार पर दे मारा और फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पकड़े जाने के डर से उसने शव को माइनर में फेंक दिया। शुरुआत में उसने पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की और रेखा के मानसिक रूप से परेशान बता घर से चले जाने की कहानी बनाई।
विज्ञापन
फोटो 36, 37