फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Investigation launched following complaint about demolition of PACS building without permission.

Fatehabad News: बिना अनुमति पैक्स भवन तोड़ने की शिकायत के बाद जांच शुरू

Wed, 08 Jul 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 08 Jul 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Investigation launched following complaint about demolition of PACS building without permission.
भूना। दि गोरखपुर सहकारी समिति पैक्स के भवन को बिना अनुमति ध्वस्त करने और उससे निकली निर्माण सामग्री की नीलामी किए बिना कथित रूप से इधर-उधर कर सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला अब जांच के दायरे में आ गया है। मामले की शिकायत सीएम विंडो पर किए जाने के बाद संबंधित विभागों ने जांच शुरू कर दी है। सहकारी समितियों के निरीक्षक ने निलंबित पैक्स प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है, जबकि उपायुक्त के निर्देश पर बीडीपीओ ने भी ग्राम पंचायत से रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता राजेश कुमार ने आरोप लगाया कि गोरखपुर स्थित सहकारी समिति पैक्स का भवन तत्कालीन प्रबंधक एवं सचिव रामधारी ने बिना सक्षम अनुमति के तुड़वा दिया। उन्होंने कहा कि भवन को गिराने से पहले समिति के सदस्यों की बैठक में कोई प्रस्ताव भी पारित नहीं किया गया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं, भवन से निकली ईंट, सरिया तथा अन्य निर्माण सामग्री की नियमानुसार नीलामी कराने के बजाय कथित रूप से उसका गबन कर दिया गया, जिससे सरकार को राजस्व का नुकसान हुआ और सरकारी संपत्ति को क्षति पहुंची। शिकायत में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए तथा सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई भी कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज होने के बाद सहकारी समितियां भूना के निरीक्षक दौलत राम ने मोतीवाली निवासी एवं निलंबित पैक्स प्रबंधक रामधारी को नोटिस जारी कर निर्धारित समय में अपना पक्ष रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed