{"_id":"5e0100a28ebc3e8810439fae","slug":"instructions-to-make-hospitals-special-wards-for-swine-flu-fatehabad-fatehabad-news-rtk5338203185","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पतालों को स्पेशल वार्ड बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लू को लेकर अस्पतालों को स्पेशल वार्ड बनाने के निर्देश
विज्ञापन
फतेहाबाद। स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू को लेकर जिला के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है। इसके तहत अस्पतालों में स्पेशल वार्ड बनाने के निर्देश जारी किए गए हैं। सभी अस्पतालों को अलग से स्वाइन फ्लू के लिए वार्ड बनाना होगा, इसके अलावा अगर किसी मरीज में स्वाइन फ्लू को लेकर लक्षण मिलते हैं तो जिला मुख्यालय को सूचित करना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि डेंगू का फिलहाल खतरा टल गया है और पिछले सालों की तुलना में मरीजों की संख्या कम है। अब लोगों को स्वाइन फ्लू के प्रति जागरूक किया जा रहा है कि वह इसके प्रति सचेत रहे, इस बीमारी का वायरस एक-दूसरे से फैलता है।
पिछले सालों की तुलना में कम आए डेंगू के मरीज
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक डेंगू के प्रति लोग जागरूक हुए हैं और पिछले सालों की तुलना करें तो इस बार कम मरीज आए हैं, इस माह ही छह केस सामने आए हैं पिछले सालों की तुलना करें तो वर्ष 2015 में 169, 2016 में 48, वर्ष 2017 में 421, वर्ष 2018 में 56, वर्ष 2019 में 29 केस ही सामने आए हैं।
स्वाइन फ्लू में क्या करें :
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को रुमाल से ढंके
- अपनी नाक, आंख या मुंह को छूने से पहले हाथों अच्छी तरह से धो लें।
- भरपूर नींद लें और डॉक्टर के संपर्क में रहें।
- खूब पानी पीएं व पोषक भोजन खाएं।
- घर के दरवाजों के हेंडल, मेज को साफ रखें।
इन बातों का रखें ध्यान
रोगी से हाथ मिलाना, गले मिलना, डॉक्टर से पूछे बगैर दवा न लें, स्वाइन फ्लू ग्रस्त जगह पर बिना फेस मास्क लगाएं मत जाएं और भीड़भाड़ वाली जगह पर मत जाएं।
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू के लक्षण
छींके आना व नाक से पानी बहना, सांस लेने में कठिनाई, खांसी और गले में खराश, दस्त व उल्टी, सिर दर्द, बुखार।
वर्जन
फिलहाल डेंगू का खतरा टल गया है और पिछले सालों की तुलना में मामले कम आए हैं। लेकिन अब स्वाइन फ्लू को लेकर खतरा है और इस संबंध में अस्पतालों को स्पेशल वार्ड बनाने के निर्देश दिए गए हैं, एडवाइजरी जारी कर दी गई है।
- डॉ. विष्णु मितल, जिला महामारी अधिकारी, फतेहाबाद