{"_id":"675f2d989952e320cd0abc44","slug":"inspired-the-youth-against-drug-addiction-fatehabad-news-c-127-1-shsr1020-126457-2024-12-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: युवाओं को नशे के खिलाफ किया प्रेरित, दिलवाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: युवाओं को नशे के खिलाफ किया प्रेरित, दिलवाई शपथ
Mon, 16 Dec 2024 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलवाते दीवान चंद क्रिकेट अकादमी में कोच दीपक कंबोज।
रतिया। ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने नशे के खिलाफ जोरदार अभियान चलाते हुए ढाणी जाखन दादी, प्रेम नगर कॉलोनी, हनुमान कॉलोनी, खालसा कॉलेज में युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित किया। प्रधान रवि रतिया ने कहा कि पहले नशा क्षेत्र के साथ लगते पंजाब सीमा के एरिया में फैला हुआ था लेकिन अब क्षेत्र के युवाओं में भी फैल रहा है।
उन्होंने कहा कि अमर उजाला अभियान के तहत वह भी संगठन के साथ मिलकर क्षेत्र में गांव-गांव, गली-गली जाकर युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित करेंगे। रतिया में मेडिकल नशा, हेरोइन बड़े स्तर पर अपने पांव पसार रहा है। इस मुहिम के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर जाकर युवाओं को नशे के खिलाफ प्रेरित कर युवाओं को शपथ दिलाई जा रही है वे न तो नशा करेंगे और न ही किसी को नशीले पदार्थ बेचने देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी प्रदेश के युवाओं को खेलों के माध्यम से जोड़े, ताकि युवा नशे की दलदल से बाहर निकलकर खेलों के माध्यम से आगे बढ़ सके।
-क्रिकेट खिलाड़ियों ने ली शपथ
भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कोच रहे दीपक कंबोज द्वारा संचालित दीवान चंद क्रिकेट अकादमी ने नशे के खिलाफ चलाएं अभियान को आगे बढ़ाते हुए खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ शपथ दिलवाई। कोच दीपक कंबोज ने कहा कि अमर उजाला द्वारा जागरूकता अभियान के तहत जो नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है उसका समर्थन करते हुए वह युवा वर्ग को खेलों की तरफ प्रेरित कर रहे हैं। खेल ही ऐसा माध्यम है जो युवा वर्ग को नशे की दलदल से बाहर निकल सकता है या दूर ले जा सकता है। उन्होंने कहा कि अकादमी के 60 खिलाड़ियों को नशे के खिलाफ अभियान की जानकारी देकर उन्हें नशे के खिलाफ आमजन को भी जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।