{"_id":"681a4abdde7c5982e0042f1e","slug":"inld-workers-expressed-their-anger-by-raising-slogans-against-the-punjab-government-over-the-water-dispute-fatehabad-news-c-127-1-ftb1004-133407-2025-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: पानी विवाद को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: पानी विवाद को लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर इनेलो कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
Tue, 06 May 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 06 May 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त को मांग देते हुए इनेलो की महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला।
फतेहाबाद। पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा के हिस्से का नहरी पानी रोकने के विरोध में मंगलवार को इनेलो कार्यकर्ताओं ने रोष प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला के नेतृत्व में सड़कों पर उतरे और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इनेलो ने डीसी कार्यालय के बाहर पंजाब के सीएम भगवंत मान का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। इस अवसर पर विशेष तौर पर इनेलो महिला विंग की प्रदेशाध्यक्ष तनुजा कुरूक्षेत्र, पूर्व मंत्री रामस्वरूप रामा भी मौजूद रहे। डीसी के न होने पर एडीसी को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इनेलो कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुनैना चौटाला ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने हरियाणा के हिस्से का पानी रोककर घटिया राजनीति करने का परिचय दिया है। आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ हरियाणा में घडिय़ाली आंसू बहा रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब में उनकी सरकार हरियाणा खासकर फतेहाबाद, हिसार और सिरसा क्षेत्र में खेती को बर्बाद करने और लोगों को प्यासा मारने काम कर रही है। केंद्र सरकार को तुरंत इस मामले में हस्तक्षेप करना चाहिए।
सुनैना चौटाला ने कहा कि पंजाब सरकार के मुख्यमंत्री की ओर से पानी विवाद को लेकर एक बयान दिया गया है जिसमें उन्होंने कहा कि पानी के लिए लाशें बिछा दी जाती है। सुनैना चौटाला ने कहा ऐसे बयान के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को माफी मांगनी चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान बीकर सिंह हड़ौली ने की। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता हरि सिंह डांगरा, हरबंस खन्ना, अजीत गिलांखेड़ा, बलदेव दरियापुर, गुरचरण सिंह अमानी, हलका प्रधान प्रेम सिंह कन्हड़ी, फतेहाबाद हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा, हलका संयोजक सतपाल सिद्धू, महिला विंग जिलाध्यक्ष प्रियंका सिहाग, सहित कई इनेलो कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
डीसी के न होने पर भड़की सुनैना चौटाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम मांग पत्र देने के लिए इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला व कार्यकर्ता लघु सचिवालय पहुंचे। लेकिन वहां पर मांग पत्र लेने के लिए उपायुक्त मनदीप कौर उपस्थित नहीं थी। जिसको लेकर सुनैना चौटाला भड़क गई। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन की जानकारी होने के बाद भी उपायुक्त मांग पत्र लेने के लिए मौके पर मौजूद नहीं हैं। जब तक उपायुक्त नहीं आएंगी, इनेलो की ओर से मांग पत्र नही दिया जाएगा। इनेलो का धरना लघु सचिवालय पर जारी रहेगा। इस ऐलान के करीब आधे घंटे बाद उपायुक्त मनदीप कौर का फोन आया और उन्होंने सुनैना चौटाला से बात की। उन्होंने कहा कि उनका रात्रि प्रवास मंगलवार को टोहाना में है। ऐसे में वह टोहाना है। उपायुक्त ने कहा कि उन्हें इनेलो के प्रदर्शन की जानकारी नहीं थी। उन्होंने सुनैना चौटाला से मांग पत्र अतिरिक्त उपायुक्त को देने की बात कही। इसके बाद मामला शांत हुआ और इनेलो की ओर से अतिरिक्त उपायुक्त को मांग पत्र दिया गया।