फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   INLD expresses displeasure over biometric verification and number plate rules

Fatehabad News: बायोमेट्रिक सत्यापन और नंबर प्लेट नियमों पर इनेलो ने जताई नाराजगी

Sun, 05 Apr 2026 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 05 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
INLD expresses displeasure over biometric verification and number plate rules
फतेहाबाद। अनाज मण्डी में किसानों को संबोधित करते इनेलो महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटालास्त्
फतेहाबाद। अनाज मंडी में फसल खरीद से जुड़ी नई शर्तों के विरोध में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने मोर्चा खोल दिया है। महिला प्रदेश प्रभारी सुनैना चौटाला ने बायोमेट्रिक सत्यापन और ट्रैक्टर-ट्रॉली पर नंबर प्लेट जैसी शर्तों को किसानों पर दबाव बनाने वाला कदम बताया। उन्होंने साफ कहा कि इन नियमों को किसी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

अनाज मंडी में रविवार को इनेलो के किसान कष्ट निवारण केंद्र पर पहुंचीं सुनैना चौटाला ने किसानों से बातचीत कर समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि किसान पहले ही बेमौसमी बारिश और ओलावृष्टि से परेशान है, ऐसे में नई शर्तों ने स्थिति और कठिन बना दी है। मंडियों में तकनीकी प्रक्रियाओं के कारण अव्यवस्था बढ़ रही है और खरीद प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इनेलो ने प्रदेश की मंडियों में हेल्प डेस्क और कष्ट निवारण केंद्र शुरू किए हैं, जहां किसानों को फसल बेचने में सहायता दी जा रही है। केंद्रों पर जलपान की व्यवस्था भी की गई है, ताकि किसानों को राहत मिल सके। पार्टी पदाधिकारी मंडियों में मौजूद रहकर अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं का समाधान कराने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनैना चौटाला ने कहा कि जब तक किसानों की फसल का पूरा उठान नहीं हो जाता, तब तक इनेलो कार्यकर्ता मंडियों में डटे रहेंगे। इस दौरान जिला प्रधान बिकर सिंह हड़ौली, हलका प्रधान अंगद ढिंगसरा, किसान सैल जिला प्रधान जगदीश जैलदार, बीसी सैल प्रधान भागीराम सोनी, राजेन्द्र ढाका, उन्नत बैनीवाल, राधुराम अयाल्की, कृष्ण मांजू, सहित अनेक कार्यकर्ता और किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed