फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   INLD and BJP have long running alliance: Deepender Hooda

इनेलो ओर भाजपा का लंबे समय से चल रहा गठबंधन : दीपेंद्र हुड्डा

Wed, 18 Sep 2024 01:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 18 Sep 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
INLD and BJP have long running alliance: Deepender Hooda
टोहाना में लोगों से मिलते रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा।
टोहाना। रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि भाजपा और इनेलो का काफी समय पहले ही गठबंधन हो चुका है। दोनों पार्टियां मिलकर चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा द्वारा चुनाव की तारीख बदलने को लेकर बात कही जाती है तो इनेलो द्वारा भी पत्र जारी कर दिया जाता है। जजपा और इनेलो दोनों ही वोट काटू पार्टी हैं।
विज्ञापन

सिरसा में भाजपा के प्रत्याशी का नामांकन वापस लेने जैसे घटनाक्रम से यह बात पूरी तरह से साबित हो चुकी है। दीपेंद्र हुड्डा मंगलवार को टोहाना में पूर्व मंत्री परमवीर सिंह के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। दीपेंद्र ने कहा कि भाजपा तो उसी समय ही सरेंडर कर चुकी थी, जिस समय भाजपा ने अपना मुख्यमंत्री, अपना मंत्रिमंडल और प्रदेश अध्यक्ष बदला था। मगर अब जनता सरकार बदलने का काम करेगी। पूरे हरियाणा में कांग्रेस के पक्ष में एकतरफा माहौल बना हुआ है। कई सीटों पर तो भाजपा के प्रत्याशियों की जमानत भी नहीं बचेगी। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिन भी कांग्रेसियों ने कांग्रेसी उम्मीदवार के सामने नामांकन भरा था, उन्होंने नामांकन वापस लेने का काम किया है। प्रदेश में कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं का इससे मनोबल बढ़ा है। कांग्रेस पार्टी जल्द अपना घोषणा पत्र जारी करेगी, जिसमें सरपंच एसोसिएशन सहित कई संगठनों के प्रतिनिधियों से भी बातचीत की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed