{"_id":"6a42af1e6dee21f2cd077fc0","slug":"initiative-buses-for-rural-routes-to-operate-from-eight-new-booths-at-the-old-bus-stand-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-156535-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : पुराने बस स्टैंड पर आठ नए बूथों से चलेंगी ग्रामीण रूटाें की बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : पुराने बस स्टैंड पर आठ नए बूथों से चलेंगी ग्रामीण रूटाें की बसें
Mon, 29 Jun 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
शहर के पुराना बस स्टैंड पर बनाए गए बूथ पर खड़ी बसें।
फतेहाबाद। शहर के पुराने बस स्टैंड से ग्रामीण क्षेत्रों में जाने वाले यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को कम करने की दिशा में रोडवेज ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रोडवेज की ओर से पुराना बस स्टैंड पर ग्रामीण रूटों की बसों के लिए आठ अलग-अलग बूथ तैयार किए गए हैं।
प्रत्येक बूथ पर संबंधित रूट की जानकारी प्रदर्शित की गई है ताकि यात्रियों को अपनी बस ढूंढ़ने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। साथ ही पुराने बस स्टैंड पर बंद पड़ी शौचालय सुविधा भी दोबारा शुरू कर दी गई है। अब तक ग्रामीण रूटों की बसें अलग-अलग स्थानों से संचालित होने के कारण यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
कई बार लोगों को यह पता नहीं होता था कि उनकी बस पुराने बस स्टैंड से चलेगी या नए बस स्टैंड से। इस वजह से यात्रियों की बसें छूट जाती थीं और उन्हें एक बस स्टैंड से दूसरे बस स्टैंड तक भागदौड़ करनी पड़ती थी। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और दूरदराज के गांवों से आने वाले यात्रियों को होती थी।