फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Information about GST was provided to the public and traders

Fatehabad News: आमजन और व्यापारियों को जीएसटी के बारे में दी जानकारी

Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 28 Sep 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
Information about GST was provided to the public and traders
टोहाना । डीईटीसी आनन्द सिंह दलाल के निर्देशन में बचत उत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत टोहाना क्षेत्र में विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने विभिन्न स्थानों पर जाकर आमजन और व्यापारियों को जीएसटी से संबंधित जानकारी प्रदान की और जागरूकता गतिविधियां संचालित की गईं। बताया गया कि जीएसटी प्रणाली देश की कर व्यवस्था को सरल, पारदर्शी और लाभकारी बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
विज्ञापन


टीम में इंस्पेक्टर जितेन्द्र नैन, इंस्पेक्टर राजेश इंदोरा तथा सुभाष चंदर शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने लोगों से संवाद करते हुए वर्तमान जीएसटी व्यवस्था के लाभ, जीएसटी दरों में पहले की तुलना में कमी आई है या नहीं, व्यापारियों एवं उपभोक्ताओं के लिए कर अनुपालन से होने वाले फायदे, नवपीढ़ी जीएसटी और बचत उत्सव से जुड़े प्रावधान के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


टीम के सदस्यों ने मौके पर उपस्थित लोगों की शंकाओं का समाधान भी किया। यह पहल कर विभाग की ओर से जनहित में की गई एक महत्वपूर्ण कार्यवाही है। इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को जीएसटी के बारे में स्पष्ट और सही जानकारी देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed