फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Income Tax Department conducted search operation at cotton trader's house for the second consecutive day.

Fatehabad News: लगातार दूसरे दिन भी आयकर विभाग ने चलाया रूई व्यापारी के घर सर्च ऑपरेशन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Income Tax Department conducted search operation at cotton trader's house for the second consecutive day.
फतेहाबाद। पंजाब के लुधियाना की प्रमुख टेक्सटाइल कंपनियों में से एक ट्राइडेंट से वित्तीय लेनदेन के मामले में फतेहाबाद की फर्म आरके ट्रेडर्स के मालिक सुभाष गर्ग के मॉडल टाउन स्थित निवास पर पंजाब के आयकर विभाग की टीम लगातार दूसरे दिन भी सर्च करती रही। बुधवार को भी देर शाम तक आयकर विभाग की टीम उनके निवास स्थान पर जांच करती रही। वहीं आदमपुर व हिसार अनाज मंडी के आढ़ती के यहां पर भी लगातार जांच जारी रही।पंजाब की विश्व प्रसिद्ध कंपनी ट्राइडेंट के देशभर में अनेक फर्मों के साथ लेन-देन के मामले में मंगलवार सुबह 6 बजे आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर जांच अभियान चलाया, जिसमें फतेहाबाद के रूई व्यापारी मेसर्स आरके ट्रेडर्स का नाम भी शामिल था। आरके ट्रेडर्स फतेहाबाद के रूई व्यापारी की बड़ी फर्म है। उसके ट्राइडेंट कंपनी के साथ लेन-देन पाए जाने पर पंजाब आयकर विभाग की टीम ने मंगलवार सुबह फतेहाबाद के मॉडल टाउन में उनके निवास पर पहुंचकर सर्च अभियान चलाया। टीम में शामिल अधिकारियों ने लगातार दूसरे दिन बुधवार को भी सर्च अभियान जारी रखा। ट्राइडेंट के इस फर्म के साथ वित्तीय लेन-देन की असलियत जानने के लिए यहां गहन जांच-पड़ताल की जा रही है। आयकर विभाग ने रूई व्यापारी के घर में सभी कागजात जांचे हैं।
विज्ञापन

आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार ट्राइडेंट के आने के बाद वहां रेड की गई। हालांकि अन्य फर्में फेसलैस थी लेकिन ट्राइडेंट कम्पनी के साथ देशभर की फर्मों का लेन-देन दिखाया गया था। इसी आधार पर ट्राइडेंट पर छापे की गई और लेन-देन की असलियत जानने के लिए फतेहाबाद की आरके ट्रेडर्स फर्म पर भी लगातार दूसरे दिन सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed