फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Income limit raised; 85,000 girls to receive financial aid

Fatehabad News: आय सीमा बढ़ी, 85 हजार लाडो के हाथ में आएगी लक्ष्मी

Fri, 21 Aug 2026 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 21 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
Income limit raised; 85,000 girls to receive financial aid
क्रीड विभाग में परिवार पहचान पत्र संबं​धि कार्याें के लिए पहुंचे नागरिक। संवाद
फतेहाबाद। प्रदेश सरकार ने दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना में महिलाओं को बड़ी राहत दी है। योजना के तहत वार्षिक आय सीमा एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये कर दी गई है।
विज्ञापन

नई पात्रता से जिले की करीब 85 हजार और महिलाओं को योजना से जुड़ने का अवसर मिलेगा। आय सीमा बढ़ने से पहले पात्रता से बाहर रहीं महिलाओं को भी योजना का लाभ मिल सकेगा। अब 1.80 लाख रुपये तक वार्षिक आय वाले परिवारों की पात्र महिलाएं आवेदन कर सकेंगी।
विज्ञापन

इस बदलाव से अधिक परिवारों तक योजना का लाभ पहुंचने की उम्मीद है। सरकार ने आवेदन प्रक्रिया 25 सितंबर से शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके बाद पात्र महिलाएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर सकेंगी। क्रीड विभाग आवेदन और पात्रता संबंधी जानकारी उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। इसके तहत महिलाओं को अपनी जरूरतों के लिए आर्थिक सहायता मिलती है। आय सीमा में 80 हजार रुपये की बढ़ोतरी से उन परिवारों को खास राहत मिलेगी जिनकी वार्षिक आय पहले निर्धारित सीमा से अधिक होने के कारण महिलाएं योजना का लाभ नहीं ले पा रही थीं।
प्रशासन की ओर से पात्र महिलाओं से आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद जल्द आवेदन करने की अपील की गई है। इससे उन्हें योजना का लाभ समय पर मिल सकेगा।
--------
45 हजार महिलाओं को मिल रहा लाभ
दीनदयाल उपाध्याय लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर साल 2025 से शुरू हुई थी। उस समय योजना को लाभ लेने के लिए एक लाख रुपये सालाना आय की महिलाओं को पात्र माना गया था। जिससे जिले में करीब 98 हजार महिलाएं पात्रता के दायरे में थीं। इनमें से करीब 45 हजार महिलाओं को योजना के तहत हर माह 2100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदेश सरकार की तरफ से मिल रही है।

----------
:: परिवार पहचान पत्र प्राधिकरण की ओर से 1.80 लाख रुपये तक की वार्षिक आय वाले परिवारों की महिलाएं दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना के लिए अब पात्र मानी गई है। योजना की पात्र महिलाएं 25 सितंबर से आवेदन कर सकेंगी।
- संदीप कुमार, जिला प्रोग्रामर, क्रीड विभाग, फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed