{"_id":"6afde1e551427eee130c33c6","slug":"incident-in-nagla-village-600-acres-worth-of-crop-residue-stubble-stored-in-fields-burns-down-fatehabad-news-c-127-1-ftb1003-164847-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव नांगला में हादसा: खेतों में रखी 600 एकड़ की पराली जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव नांगला में हादसा: खेतों में रखी 600 एकड़ की पराली जली
Wed, 18 Nov 2026 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Wed, 18 Nov 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
गांव नांगला मे खेतों मे रखी पराली मे लगी आग
समैन। गांव नांगला में पराली प्रबंधन के लिए खेतों में बने गोदाम में रखी धान की पराली में अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 600 एकड़ की पराली जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों के अनुसार, जिस जगह खेतों में पराली रखी गई थी, उसके ठीक ऊपर से बिजली के तार गुजर रहे हैं। ये तार काफी नीचे हैं। बताया जा रहा है कि अचानक इन तारों में शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी पराली पर गिर गई, जिससे आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग की सूचना मिलते ही गांव के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन पराली की मात्रा अधिक होने के कारण आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी आग पर काबू नहीं पा सकी।
इस घटना में पराली प्रबंधन करने वाले गांव के ठेकेदार को करीब 50 लाख रुपये का भारी नुकसान हुआ है। गांव के सरपंच हरपाल सिंह ने बताया कि ठेकेदार ने पराली को संभालकर रखने के लिए खेत की जमीन को ठेके पर लेकर गोदाम बनाया था। गोदाम में 600 एकड़ की लगभग 15 हजार क्विंटल पराली रखी हुई थी।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव के सरपंच सहित बड़ी संख्या में किसानों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। किसानों ने पीड़ित ठेकेदार को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने सरकार के पराली प्रबंधन अभियान में सहयोग किया था, इसलिए सरकार को उसकी मदद करनी चाहिए। साथ ही ग्रामीणों ने बिजली निगम से नीची लटक रहे तारों को ऊंचा करने और जर्जर तारों को बदलने की मांग भी की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना दोबारा न हो।
सूचना मिलने के बाद टोहाना सदर थाना प्रभारी साधु राम, कृषि विभाग के एसडीओ मुकेश महला और बिजली निगम के जेई सुशील कुमार मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीड़ित ठेकेदार से बातचीत की और नुकसान का आकलन किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल आग लगने का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।