फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Inauguration of primary health centers without removing the shortage of doctors, pharmacists and LTs

Fatehabad News: डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एलटी की कमी दूर किए बिना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of primary health centers without removing the shortage of doctors, pharmacists and LTs
फतेहाबाद लघु सचिवालय में अधिकारियों के साथ जिले की स्वास्थ्य विभाग की विकास परियोजनाओं का उद्घा
फतेहाबाद। जिले में आठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीरवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये उद्घाटन किया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन केंद्रों को पहले ही शुरू कर दिया गया था लेकिन बिल्डिंग का निर्माण अब हुआ है। लेकिन इन बिल्डिंगों के उद्घाटन के बाद भी यहां पर डॉक्टर, फार्मासिस्ट और एलटी की कमी दूर नहीं हुई है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में डाक्टरों की कमी तो है ही इसके साथ-साथ एलटी और फार्मासिस्ट के पद भी खाली हैं।
विज्ञापन

जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूथनकलां, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघड़, हिजरावां कलां, खाबड़ा कलां और सब सेंटर बोस्ती व हेल्थ वेलनेस सेंटर नाढ़ोडी, हिम्मतपुरा और भीमेवाला का वीरवार को उद्घाटन हुआ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूथनकलां में मेडिकल ऑफिसर के सात पद हैं लेकिन यहां पर पांच डॉक्टर तैनात है, एसएमओ का पद खाली है। फार्मासिस्ट दो में से एक ही तैनात है। लैब तकनीशियन के दोनों पद खाली है, डेपुटेशन से काम चल रहा है। क्लेरिकल स्टाफ के पद भी खाली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खाबड़ा कलां में डॉक्टरों के दो पद हैं लेकिन यहां पर एक तैनात है। एलटी का पद खाली है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बीघड़ में डॉक्टर के दो पदों में से एक ही डॉक्टर हैं। फार्मासिस्ट का पद खाली है तो एलटी के पद पर एक तैनात है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिजरावां कलां में डॉक्टरों के दो पद हैं लेकिन यहां एक भी तैनात नहीं है, डेपुटेशन से काम चल रहा है। फार्मासिस्ट और एलटी के पद खाली हैं।
विज्ञापन

बीघड़ और खाबड़ा पीएचसी का विधायक ने किया उद्घाटन
गांव बीघड़ और खाबड़ा कलां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन भी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिये मुख्यमंत्री ने किया। इन केंद्रों के उद्घाटन को लेकर गांव बीघड़ पीएचसी पर अलग से कार्यक्रम रखा गया। यहां उद्घाटन करने के लिए विधायक दुड़ाराम पहुंचे। विधायक ने दोनों पीएचसी का उद्घाटन किया। यहां पर उप सिविल सर्जन डॉ.अनामिका, डॉ. सुजाता बंसल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचे मंत्री और विधायक, डीसी ने किया उद्घाटन
स्वास्थ्य विभाग की आठ परियोजनाओं में से 6 परियोजनाओं के उद्घाटन को लेकर डीसी सभागार में कार्यक्रम रखा गया। यहां पर मंत्री देवेंद्र सिंह बबली, विधायक लक्ष्मण नापा और दुड़ाराम ने भी पहुंचना था लेकिन कोई नहीं पहुंचा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कांफ्रेसिंग से उद्घाटन किया और संबोधित किया। इसके बाद उपायुक्त मनदीप कौर ने उद्घाटन किया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सपना गहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. ब्रहमजीत सिंह, उप सिविल सर्जन डॉ. कुलदीप गौरी, मेजर डॉ. शरद तुली और सिविल सर्जन कार्यालय का स्टाफ मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed