फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In two and a half months, children will be made proficient in Hindi and Mathematics

Fatehabad News: ढाई माह में बच्चों को हिंदी व गणित में बनाएंगे दक्ष

Sun, 04 Jan 2026 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 04 Jan 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
In two and a half months, children will be made proficient in Hindi and Mathematics
फतेहाबाद में प्र​शिक्षण लेते हुए ​शिक्षक और मौके पर मौजूद अ​धिकारी स्त्रोत ​शिक्षा विभाग - फोटो : सांकेतिक
फतेहाबाद। स्कूलों में शीतकालीन अवकाश के दौरान शिक्षा विभाग ने प्राइमरी शिक्षकों का दो दिवसीय एफएलएन प्रशिक्षण आरंभ किया है। इसका उद्देश्य प्राथमिक स्तर पर कमजोर विद्यार्थियों को मार्च माह तक हिंदी और गणित में दक्ष बनाना है। इसके तहत विद्यालयों में जीरो पीरियड के दौरान अतिरिक्त कक्षाएं संचालित की जाएंगी, जिनमें प्रतिदिन 30 मिनट हिंदी और 30 मिनट गणित विषय की पढ़ाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

जिले के टोहाना, रतिया, फतेहाबाद और भट्टू ब्लॉक में आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता पर केंद्रित यह प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। प्रशिक्षण सत्रों में शिक्षकों को बच्चों की पढ़ने, लिखने और गणना संबंधी बुनियादी क्षमताओं को मजबूत करने के प्रभावी तरीके बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

गतिविधि आधारित शिक्षण, आकलन तकनीक और कक्षा प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी अनीता बाई, खंड शिक्षा अधिकारी बलवान सिंह, एफएलएन जिला समन्वयक दिलबाग सिंह तथा संपर्क फाउंडेशन की जिला समन्वयक सुशीला सहारण ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान व्यवस्थाओं, सत्रों की गुणवत्ता और एफएलएन के विभिन्न घटकों पर आधारित गतिविधियों का मूल्यांकन किया गया। उपस्थित शिक्षकों से संवाद कर कक्षा में गतिविधियों के प्रभावी क्रियान्वयन पर मार्गदर्शन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed