फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In Tohana, a young man was killed by a sharp attack with a sharp weapon.

Fatehabad News: टोहाना में तेजधार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर युवक की हत्या

Tue, 14 May 2024 12:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Tue, 14 May 2024 12:06 AM IST
विज्ञापन
In Tohana, a young man was killed by a sharp attack with a sharp weapon.
चाकुओं से गोदकर युवक की हत्या के मामले में जांच करती रेलवे पुलिस। 
टोहाना। क्षेत्र में रविवार देर रात युवक की बेरहमी से तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी गई। रेलवे पुलिस को युवक का शव लहूलुहान हालत में रेलवे स्टेशन के पास पड़ा मिला। पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया है। हत्या का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
विज्ञापन

रविवार रात करीब दो बजे रेलवे पुलिस को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन पर राजनगर की तरफ लाइन के पास किसी युवक का शव पड़ा हुआ है। इस सूचना पर देर रात ही पुलिस मौके पर पहुंची और खून से लथपथ शव को बरामद किया। इस दौरान युवक की अतड़ी तक बाहर आई हुई थी। पुलिस ने जांच की तो युवक की जेब से आधार कार्ड मिला, जिससे उसकी पहचान गांव इंदाछोई निवासी कर्मजीत (32) के रूप में हुई। पुलिस ने रात को ही परिजनों को सूचित कर दिया। परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। युवक बिजली मैकेनिक था और उसका बैग भी मौके पर ही पड़ा मिला।
विज्ञापन

मृतक के पिता करनैल सिंह ने बताया कि उसका बेटा कर्मजीत अविवाहित था और बिजली टॉवर पर रिपेयरिंग करता था। रविवार शाम करीब पांच बजे वह अपने सहकर्मी से यह कहकर गया था कि वह किसी काम से रोहतक जा रहा है। इसके बाद रात को 3 बजे उन्हें पुलिस द्वारा कर्मजीत के मौत का समाचार दिया गया। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र की किसी से कोई लड़ाई, झगड़ा या रंजिश नहीं थी। उन्हें नहीं पता कि कर्मजीत की हत्या क्यों की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक कर्मजीत के शरीर पर चाकुओं से कई वार किए गए हैं। शव का चिकित्सकों के बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक के पिता के बयान पर अज्ञात में आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
-जितेंद्र कुमार, जांच अधिकारी, रेलवे पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed