फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the sports competition, Karan and Gurnoor emerged as the best players among the boys, while Preet and Pooja were adjudged the best among the girls

Fatehabad News: खेल स्पर्धा में लड़कों में कर्ण, गुरनूर, और लड़कियों में प्रीत व पूजा बने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी

Sun, 23 Aug 2026 10:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 23 Aug 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
In the sports competition, Karan and Gurnoor emerged as the best players among the boys, while Preet and Pooja were adjudged the best among the girls
गुम्मटसर स्पोर्ट्स टैलेंट खेल प्रतियोगिता में दौड़ लगाते खिलाड़ी:संवाद
रतिया। गुमटसर स्पोर्ट्स टैलेंट खोज ट्रस्ट की ओर से बाईपास खेल मैदान में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में लड़कों में कर्ण, गुरनूर व लड़कियों में प्रीत कौर और पूजा को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। चारों ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ओपन लड़कों के वर्ग में 5 किलोमीटर वॉक रेस और ऊंची कूद में कर्ण सराओ ने प्रथम स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में पवन कुमार, 800 मीटर में मनिंद्र सिंह, शॉटपुट में हरविंद्र सिंह और 400 मीटर बाधा दौड़ में गुरनूर मंडैर विजेता रहे। लड़कियों के वर्ग में 5 किलोमीटर वॉक रेस और शॉटपुट में प्रीत कौर ने प्रथम स्थान हासिल किया। 1500 मीटर में रुपनीत कौर, ऊंची कूद में रमनदीप कौर और 400 मीटर बाधा दौड़ में पूजा ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

टीम स्पर्धा के हैंडबाल में गुमटसर अकादमी रतिया प्रथम और कलोठा की टीम दूसरे स्थान पर रही। रिले दौड़ में राजवीर, कर्ण, पूजा और प्रीत कौर की टीम विजेता रही। गुरफतह, पलक, खुशी और कार्तिक की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कोरर की जिम्मेदारी छिंद्रपाल कौर और भीम सिंह ने निभाई। रेफरी की भूमिका हरदीप सिंह बोला और हरमन सिंह ने संभाली।
प्रतियोगिता में सरपंच परमपाल सिंह सिहाग और सरपंच बुगला सिंह बोला ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। आयोजन में कमेटी सदस्यों हरदीप सिंह बोला, छिंद्रपाल कौर, गुरप्रीत, इंद्रजीत समरा, खुशदीप कौर, गुरनूर सिंह, पवन कुमार, रविकुमार और राजपाल कौर का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed