फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the name of getting a credit card, a bank employee was cheated of Rs 1 lakh 95 thousand.

Fatehabad News: क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर बैंक कर्मचारी से की एक लाख 95 हजार रुपये की ठगी

Wed, 11 Sep 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Wed, 11 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
In the name of getting a credit card, a bank employee was cheated of Rs 1 lakh 95 thousand.
जाखल। साइबर अपराधियों ने एक बैंक कर्मचारी के क्रेडिट कार्ड से करीब एक लाख 95 हजार रुपये से अधिक की ठगी कर ली। कर्मचारी ने जाखल पुलिस थाना में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस को दी शिकायत में जाखल निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह जाखल के पंजाब नेशनल बैंक में विशेष सहायक (स्पेशल असिस्टेंट) के पद पर कार्यरत है।
विज्ञापन

करीब डेढ़ माह पहले उनके पास नवदीप नामक व्यक्ति आया और कहा कि वो इंडस्लैंड बैंक का कर्मचारी है और क्रेडिट कार्ड बनाता है। आरोपी नवदीप ने उन्हें क्रेडिट कार्ड बनवाने का प्रस्ताव दिया। इस पर उसने कार्ड बनवाने की सहमति जताई। आरोपी नवदीप ने उसका पैन कार्ड व आधार कार्ड लेकर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके साथ ही उसने कुछ खाली छपे हुए कागजों पर भी हस्ताक्षर करवाए। आरोपी नवदीप उसका क्रेडिट कार्ड अप्लाई कर चला गया। इसके बाद डाक के माध्यम से उसे क्रेडिट कार्ड प्राप्त हुआ, लेकिन क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट नहीं हुआ। उसने नवदीप के नंबर पर फोन कर कार्ड चलवाने को कहा तो उसने कहा कि कार्ड एक्टिवेट होने में कुछ समय लगेगा।
विज्ञापन

कुछ दिन बाद आरोपी नवदीप ने उससे कहा कि क्रेडिट कार्ड एक्टिवेट करने के लिए आपके पास बैंक से कॉल आएगी। वह ओटीपी मांगेंगे तो उन्हें दे देना। प्रवीण कुमार ने बताया कि इसके बाद उसके मोबाइल पर कॉल आई और कॉल करने वाले को उन्होंने कार्ड की डिटेल बताई। इसके बाद फिर इसी नंबर से उसके मोबाइल पर कॉल की और उससे ओटीपी मांगा तो उसने ओटीपी दे दिया। कुछ समय बाद ही उसके नंबर पर फिर से फोन आया और कॉल करने वाले व्यक्ति ने ओटीपी फेल होने का हवाला देते हुए दोबारा से ओटीपी देने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ सितंबर को उसके पास मैसेज आया कि क्रेडिट कार्ड से 1 लाख 95,496 रुपये की ट्रांजेक्शन हुई है। इसकी ईएमआई बनवाई जा सकती है। यह मैसेज देखकर वह चौंक गया और उसने आए मैसेज की जांच की। इसके बाद उसने मैसेज करने वाले नंबर पर बार-बार कॉल की, लेकिन नंबर बंद आ रहा है। पीड़ित प्रवीण कुमार ने आरोपी नवदीप व इस मामले में शामिल अन्य दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed