फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In the accident, the injured Mahavira succumbed, on March 14, the sister and the soldier were married on the 15th.

हादसे में घायल फौजी महावीर ने दम तोड़ा,14 मार्च को बहन और 15 को फौजी की थी शादी

Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
In the accident, the injured Mahavira succumbed, on March 14, the sister and the soldier were married on the 15th.
महावीर सैनिक। - फोटो : Fatehabad
हिसार-सिरसा रोड पर स्थित राधा स्वामी सत्संग भवन के पास 6 मार्च को बाइक में बाइक की टक्कर लगने से घायल हुए गांव अकांवाली निवासी करीब 26 वर्षीय फौजी महावीर ने एक सप्ताह बाद दम तोड़ दिया है। उनका हिसार स्थित जिंदल अस्पताल में उपचार चल रहा था। आर्मी व पुलिस की तरफ से पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। हजारों की संख्या में ग्रामीण अंतिम संस्कार में मौजूद रहे। बड़े भाई पवन ने उन्हें मुखाग्नि दी। दो दिन बाद 14 मार्च को फौजी महावीर की बड़ी बहन की बरात आनी थी। 14 मार्च को बहन जबकि 15 मार्च को खुद महावीर की शादी रखी हुई थी। दरअसल, शनिवार 6 मार्च को दोपहर बाद जवान महावीर अपने परिवार के साथ शादी से सम्बंधित खरीदारी करने गया था। परिवार के सदस्य गाड़ी में पीछे रह गए जबकि महावीर बुलेट बाइक पर आगे चला गया। तभी सत्संग भवन के पास सामने से उनकी बाइक में अन्य बाइक सवार ने टक्कर मार दी। महावीर को सिर में गंभीर चोट आई थी। घायलावस्था में जवान महावीर को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें हिसार रेफर कर दिया गया था।
विज्ञापन

छह बहन-भाइयों में सबसे छोटा था महावीर
दरअसल, गांव अकांवाली निवासी फौजी महावीर के पिता स्व. पालाराम की छह संतानें हैं, इनमें तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। परिवार में सबसे छोटी बहन प्रियंका और सबसे छोटे भाई महावीर की शादी राजस्थान में तय की गई थी। 14 मार्च को प्रियंका की शादी थी जबकि 15 मार्च को महावीर की शादी का कार्यक्रम तय किया हुआ था। महावीर का सबसे बड़ा भाई पवन गांव में ही चौकीदार है और किराना की दुकान भी चलाता है। इसके अलावा दूसरा भाई शमशेर बिजली बोर्ड में कर्मचारी है। करीब सात साल पहले पिता पालाराम का निधन हो चुका है। मां शारदा देवी गांव में ही आंगनबाड़ी वर्कर है।
विज्ञापन

चार साल पहले लगा था फौज में
ग्रामीणों के अनुसार महावीर चार साल पहले 2017 में फौज में भर्ती हुआ था। शादी की तैयारियों में परिवार लगा हुआ था। हादसे से चार-पांच दिन पहले ही महावीर छुट्टी लेकर आया था। इसी बीच इस घटनाक्रम ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
फौजी महावीर ने शुक्रवार अलसुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। उनका पूरे राजकीय सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया है। बलवंत सिगड़, निवर्तमान सरपंच, गांव अकांवाली
फोटो 43 महावीर सैनिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed