फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In Thakar Basti, an electric pole broke and fell on the road

ठाकर बस्ती में बिजली का खंभा टूटकर सड़क पर गिरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
In Thakar Basti, an electric pole broke and fell on the road
फतेहाबाद की ठाकर बस्ती में टूटकर गिरा बिजली का खंभा। - फोटो : Fatehabad
फतेहाबाद शहर के ठाकर बस्ती में शुक्रवार सुबह पुराना बिजली का खंभा अचानक टूट कर गिर गया। बिजली की हाई वोल्टेज करंट की तारें दुकानों के शेड पर गिरी और सड़क पर नीचे लटक गई। गनीमत ये रही कि हादसे के दौरान बाजार खुला न होने और हल्की बारिश के चलते गली में लोगों का आना-जाना नहीं था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। क्यों कि ये मुख्य रोड है और सरकारी स्कूल भी नजदीक है।
विज्ञापन

सूचना के कई घंटों बाद बिजली कर्मी आने पर दुकानदारों में रोष दिखा। दुकानदारों ने बताया कि ठाकर बस्ती में पुरानी सब्जी मंडी के मोड़ से कुछ ही दूरी पर एक बिजली का खंभा बहुत जर्जर हालत में था। पहले भी तीन जगह से टूटा होने के कारण उसे लोहे के शिकंजे लगाकर गिरने से रोका हुआ था। बिजली निगम को सूचना दी गई थी कि ये खंभा कभी भी गिर सकता है। करीब 20 दिन पहले निगम कर्मचारियों ने नया खंभा लगा दिया, लेकिन उस पर पुराने खंभे की तारें ट्रांसफर नहीं की गई। शुक्रवार सुबह अचानक खंभा गिर गया। आमतौर पर यहां दुकानें सुबह 6 बजे खुलनी शुरू हो जाती है लेकिन बारिश के चलते देरी से खुली नही तो बड़ा हादसा हो सकता था। बिजली की तारें दुकानों के शेड पर गिर गई। सूचना के करीब दो घंटे बाद बिजली कर्मी पहुंचे और टूटे खंभे को हटाने का काम शुरू किया। खंभे से तारें हटाकर नए खंभे पर लगाई गई। दोपहर करीब तीन बजे बिजली सप्लाई बहाल हुई।
विज्ञापन

कोट
बिजली निगम ने वहां पर खंभा लगा दिया था लेकिन वहां के लोगों ने ही आपत्ति लगा दी थी, इसके चलते तारें नहीं बदली गई थी। अब तारें शिफ्ट कर दी गई है।
-निशिद, शहरी एसडीओ, बिजली निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed