फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In separation from his wife, the young man died by hanging himself

Fatehabad News: पत्नी के वियोग में फंदे पर लटककर युवक ने दी जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Aug 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
In separation from his wife, the young man died by hanging himself
जाखल। शहर के वार्ड नंबर 11 स्थित दुर्गा कॉलोनी निवासी युवक टिंकू सिंह (29) ने पंखे से चुन्नी बांधकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। युवक की शादी चार महीने पहले ही कैथल के गांव तीतरम निवासी नीलम के साथ हुई थी।युवक की माता रत्नी देवी ने बताया कि टिंकू सिंह बड़े भाई सोमनाथ के घर खाना खाकर अपने कमरे में आया था। उसके बेटे की पत्नी नीलम 15 दिनों से भी ज्यादा समय से अपने मायके गई हुई थी। इस कारण वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी परेशानी के कारण उसने हरे रंग की चुन्नी बांधकर पंखे से फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। जाखल थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मृतक के भाई सोमनाथ के बयान पर मृतक की पत्नी नीलम व उसके साले कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed