फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   In protest against the removal of encroachment, a street full of mangoes overturned, NP workers accused of taking one thousand rupees monthly

अतिक्रमण हटाने के विरोध में आम से भरी रेहड़ी पलटी, नप कर्मियों पर एक हजार रुपये मंथली लेने का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
In protest against the removal of encroachment, a street full of mangoes overturned, NP workers accused of taking one thousand rupees monthly
फतेहाबाद। शहर के हंस मार्केट में नगर परिषद ने पिछले दो दिनों से अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चला रखा है। शुक्रवार सुबह जब नप टीम अतिक्रमण हटाने के लिए गई तो सब्जी व फल रेहड़ी संचालकों ने हंगामा कर दिया और नप कर्मियों पर 700 से बढ़ाकर एक हजार रुपये मंथली मांगने के आरोप लगाए। हंगामा इतना बढ़ा कि विरोध में एक रेहड़ी वाले ने अपनी आम से भरी रेहड़ी पलट दी। मौके पर नगर परिषद के सीएसआई मुकेश शर्मा पहुंचे और रेहड़ी वालों के साथ कई देर तक बहस हुई। इसके बाद नप टीम वापस कार्यालय में आ गई।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक नप की टीम शुक्रवार को दूसरे दिन भी हंस मार्केट में अतिक्रमण हटवाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान कुछ सब्जी व फल रेहड़ी संचालकों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर मुख्य सफाई निरीक्षक मुकेश शर्मा मौके पर पहुंचे। सीएसआई के सामने एक रेहड़ी वाले ने अपनी आम से भरी रेहड़ी पलट दी। आरोपी लगाया कि कुछ नप कर्मचारी द्वारा पहले 700 रुपये महीना लिया जाता था और अब 1 हजार रुपये लेने लग गए हैं, जो रेहड़ी वाला नहीं देता, उसे परेशान किया जाता है।
विज्ञापन

रेहड़ी लगवाने को लेकर हंस मार्केट में दुकानदारों के बने हैं दो गुट
शहर के हंस मार्केट में रेहड़ी लगवाने और न लगवाने को लेकर भी दुकानदारों के दो गुट बने हुए हैं। रेहड़ी वालों की माने तो कई दुकानदार रेहड़ी लगवाने के लिए उनसे राशि लेते हैं और कुछ दुकानदार विरोध में हैं और इसको लेकर शिकायत करते हैं। नप अधिकारियों की माने तो अतिक्रमण को लेकर कुछ दुकानदारों द्वारा ही सीएम विंडो में शिकायत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम विंडो में शिकायत के चलते नप द्वारा हंस मार्केट से अतिक्रमण हटाया जा रहा है। वीरवार को भी अतिक्रमण हटाया गया था। शुक्रवार को टी जब गई तो हंगामा कर दिया गया, जो आरोप लगाए जा रहे है वह गलत है।
- मुकेश शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed